मुंबई। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन महीना माना जाता है। इस दौरान शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सद्विचार मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार , दिनांक 16अगस्त,2026 को दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आमदार मूरजी पटेल , श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, नगर सेवक, विवेक उपाध्याय (मीर भायंदर), पूर्व नगर सेवक विद्यार्थी सिंह,पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, श्रीमती नीतू संतोष, आर.एन. सिंह, अनिल गलगली(आरटीआई कार्यकर्ता),मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, पत्रकार अभय मिश्रा, श्रीनिवासानंद महाराज, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, पत्रकार भगवती मिश्रा, पत्रकार राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी,विनोद यादव, कांग्रेसी नेता डॉ. किशोर सिंह, अवनीश तीर्थराज सिंह, देवशंकर (बाबा )दुबे, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. अजय एल. दुबे, पत्रकार रविन्द्रनाथ दुबे, अनिरुद्ध पाण्डेय, संस्था की अंधेरी शाखा अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी, भवन निर्माता एडवोकेट मनोज चतुर्वेदी, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. ओ.के.मिश्रा(संचालक,मेट्रोपाॅल हास्पीटल, ठाणे), समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा एवं बैजनाथ मिश्रा, मंत्री नागेंद्र मिश्रा,सह मंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास में होने वाला यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
