By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त
ताज़ा ख़बरें

गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 20, 2026 4:25 pm
Digital Desk - Lucknow
5 minutes ago
Share
गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। भारतीय संगीत जगत के अमर स्वर और अपनी सुरीली गायकी से लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय मुकेश की 27 अगस्त, 2026 को 50वीं पुण्यतिथि है। उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से ‘स्वर्गीय गायक मुकेश गौरव समिति’ का गठन किया गया है। मुकेश ने हिंदी फिल्म जगत के साथ-साथ मराठी गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संगीत परंपरा और राष्ट्रीय एकता में अमूल्य योगदान दिया। उनके संगीत विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ नवोदित गायकों और कलाकारों को मंच तथा प्रोत्साहन देने में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुंबई शहर जिले में ‘स्वर्गीय गायक मुकेश गौरव समिति’ का गठन किया गया है।

इस पृष्ठभूमि में समिति के अध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की नियुक्ति की गई है। साथ ही शिवसेना के गटनेता अमेय घोले और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश समिति के सदस्य हैं। मुंबई शहर के जिलाधिकारी समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। दिवंगत गायक मुकेश ने अपनी मधुर आवाज के माध्यम से भारतीय संगीत जगत में अडिग स्थान बनाया। उनकी आवाज का जादू आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में कायम है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि उनकी समृद्ध संगीत विरासत का संरक्षण कर उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उनकी स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ नवोदित गायकों एवं कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और संगीत क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना इस समिति का प्रमुख उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक उपक्रम आयोजित कर दिवंगत गायक मुकेश की संगीत विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।

You Might Also Like

शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों का होना आवश्यक – शशांक सिंह
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोइथा ब्लॉक के अनेक गांवों में किया वृक्षारोपण
6 रूपये के कैरी बैग के मामले में लगा 3000 का जुर्माना बाजार कोलकाता को
डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने मेधावी बच्चों को दिए सफलता के टिप्स
स्वामी रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव को लेकर आचार्य रामचंद्र दास ने की बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी अमर रहेंगे : इंद्रमणि दुबे संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी अमर रहेंगे : इंद्रमणि दुबे
Next Article राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण
  • गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त
  • संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी अमर रहेंगे : इंद्रमणि दुबे
  • हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न
  • दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up