By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक
ताज़ा ख़बरें

अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक

Anam Fatima
Last updated: November 14, 2026 7:10 pm
Anam Fatima
2 minutes ago
Share
अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक
SHARE

अपनी भाषा चुने।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर से आज अहिंसा योग के एक विशेष जनजागरण अभियान का शुभारंभ हुआ। “SAVE SELF – THE AWAKENING YATRA (PHASE-2)” के अंतर्गत ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज पालघर से काशी (वाराणसी) के लिए 14 दिवसीय आध्यात्मिक एवं जनजागरण यात्रा पर रवाना हुए। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर एवं अहिंसा योग के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य योग, अहिंसा, आत्मजागरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, करुणा, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए योगीराज काशी पहुंचेंगे। योगीराज ने यात्रा के उद्देश्य पर कहा कि आज संसार को केवल बाहरी विकास की नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण की भी आवश्यकता है। मनुष्य स्वयं स्वस्थ, शांत, संयमित और करुणामय बनेगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र में वास्तविक शांति स्थापित हो सकेगी। अहिंसा केवल किसी को चोट न पहुंचाने का विचार नहीं, बल्कि अपने विचार, व्यवहार, वाणी और जीवन में करुणा एवं संवेदना को स्थान देने की जीवन-शैली है।

अपर पुलिस महानिदेशक कृष्णा प्रकाश ने योगीराज की प्रशंसा करते हुए इस यात्रा से सभी को जुड़ने का आह्वान किया और कहा आज के समय में योगीराज का यह मिशन विश्व को एक नई राह की तरफ ले जाएगा। उन्होंने कहा कि अहिंसा योग किसी एक जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। यह संपूर्ण मानवता के लिए शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव का मार्ग है।

इस अभियान के माध्यम से योगीराज का प्रयास है कि युवा पीढ़ी आत्मअनुशासन, नशामुक्ति, मानसिक संतुलन, भारतीय संस्कृति, संगीत और मानवीय मूल्यों से जुड़े। बांसुरी को इस यात्रा में शांति, साधना और आत्मजागरण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर योगीराज ने समाजसेवियों, संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने तथा अहिंसा, योग और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यतीश देशमुख (पुलिस अधीक्षक पालघर) ने योगीराज का स्वागत सम्मान करते हुए उनको यात्रा की शुभकामनाएं और बधाई दी पालघर से नासिक के बीच प्रशासनिक सहयोग किया। मुख्य रूप से एड (डॉक्टर) नितिन शर्मा, सोहन लाल बाफना, राहुल ठाकरे, प्रवीण झा, जयंतीलाल बाफना, जितेंद्र यादव, संपतलाल बाफना, उत्कर्ष पांडेय, रमेश बाफना, विजय शंकर पांडे, रुद्र बाफना, श्रीकांत मिश्रा, विरल बाफना, भोगीलाल वीरा, शत्रुघ्न प्रसाद, भावेश बाफना, श्रीराम मणि त्रिपाठी, जयेश बाफना, शैलेश बाफना, जिगर बाफना, हर्षद शाह, पुन्नर तिवारी, शैलेश शाह, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बरनवाल, उमेश गवली (डीवाईएसपी), उत्तम घरत (नगराध्यक्ष), केरल ढोखा, प्रकाश शाह, रमेश शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष भारत ने किया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

योगी-अखिलेश बयान: उत्तराखंड के लोगों पर टिप्पणी से यूपी की सियासत में विवाद तेज
Chandni Chowk के पास ढही 3 मंजिला इमारत, 2 की मौत!
झूठ महिमा……! – जितेद्र कुमार दुबे (अपर पुलिस उपायुक्त,लखनऊ)
Good News: अब 5 साल नहीं, सिर्फ 1 साल की नौकरी पर मिलेगी ग्रैच्युटी! नए लेबर कोड से करोड़ों कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जानें क्या है नया नियम
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच’—अभिजीत दीपके का ऐलान, अमित शाह को चेतावनी- 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई तो अबकी तेरा इस्तीफा होगा
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article राहुल नॉलेज सिटी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस राहुल नॉलेज सिटी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
Next Article बदलापुर विधानसभा में तनुज पाण्डेय निकालेंगे विशाल बाइक रैली बदलापुर विधानसभा में तनुज पाण्डेय निकालेंगे विशाल बाइक रैली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बदलापुर विधानसभा में तनुज पाण्डेय निकालेंगे विशाल बाइक रैली
  • अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक
  • राहुल नॉलेज सिटी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
  • शिवसेना नेता आशीष दुबे की पहल पर बीड से मुक्त कराया गया मजदूर
  • भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टर्न ओवर पर टैक्स लगाया जाए: भवानजी

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up