By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
ताज़ा ख़बरें

सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 22, 2026 11:12 am
Digital Desk - Lucknow
6 minutes ago
Share
सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
SHARE

अपनी भाषा चुने।

खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों आयोजित भव्य ‘भारत सम्मान समारोह’ में समाजसेवा, जनसेवा और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली खुर्जा क्षेत्र की प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता और चेयरमैनपति श्री भगवानदास सिंघल तथा श्री संजय कश्यप को उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से नवाजा गया। ‘भारत सम्मान समारोह’ राष्ट्रीय स्तर का ऐसा आयोजन रहा, जिसमें समाज, राष्ट्र और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से खुर्जा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। सत्यप्रकाश सिंह क्षेत्र में एक वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वह नोएडा के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ कैलाश अस्पताल, खुर्जा के डायरेक्टर भी हैं। समाजसेवा, जनसरोकारों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में विशेष खुशी और उल्लास का माहौल है।

इसी अवसर पर श्री भगवानदास सिंघल , श्री संजय कश्यप को भी समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके घरों पर जाकर ‘भारत सम्मान अवार्ड’ प्रदान किया गया। सत्यप्रकाश सिँह, भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप के सम्मानित होने पर क्षेत्र के सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खुर्जा के लिए गौरव का विषय बताया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि ‘भारत सम्मान’ का उद्देश्य उन प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है, जिन्होंने समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे सम्मान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

मुकेश कुमार मासूम ने सत्यप्रकाश सिंह, भगवानदास सिंघल एवं संजय कश्यप को ‘भारत सम्मान अवार्ड’ मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये तीनों ही व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज और क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये तीनों किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे, इस कारण इन्हें इनके आवास / कार्यालय पर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से न केवल उनका उत्साह बढ़ेगा, बल्कि खुर्जा क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में लिया गया मतदान का संकल्प
धनबाद–रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा एक्शन, दो गुर्गों को लगी गोली
India की 1st Green Hydrogen ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार, बिना धुएं और शोर के होगा सफर
प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
सामाजिक संगठन एमडब्ल्यूओ ने कराया गरीब बेटी का विवाह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मेघदूत साहित्यिक संस्था' का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 'मेघ मल्हार' धूमधाम से संपन्न मेघदूत साहित्यिक संस्था’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव ‘मेघ मल्हार’ धूमधाम से संपन्न
Next Article पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
  • सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
  • मेघदूत साहित्यिक संस्था’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव ‘मेघ मल्हार’ धूमधाम से संपन्न
  • प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मदरसा संचालक की हत्या की साजिश, छह गिरफ्तार
  • मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा तुलसीदास जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up