By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
ताज़ा ख़बरें

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 22, 2026 11:17 am
Digital Desk - Lucknow
21 seconds ago
Share
पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मड़ियाहूं, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पत्रकार बृज बिहारी दुबे उर्फ कल्लन को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पत्रकार ने मड़ियाहूं थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्रकार के पास धमकी भरे फोन की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बृज बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनके पड़ोसी नागेश दुबे उर्फ मुन्ना पुत्र रामशंकर दुबे ने फोन किया। टीन शेड हटाने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। और फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि “तुम्हें जिंदा जमीन में दफन कर देंगे।”

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

पत्रकार के अनुसार, उन्होंने अपने दरवाजे के सामने आबादी की बाउंड्री से पश्चिम दिशा में चार लोहे के खंभे लगाकर टीन शेड रखा है। उनका कहना है कि टीन शेड पड़ोसी की बाउंड्रीवाल से करीब दो फीट की दूरी पर है। फोन पर उन्होंने इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट भी की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई।
पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को बताया कि धमकी मिलने के बाद वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई करने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

धमकी की कथित कॉल रिकॉर्डिंग होने से मामला और गंभीर हो गया है। अब देखना है कि पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में क्या कार्रवाई करती है।

You Might Also Like

शशिकांत तिवारी को मिला डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान
शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का कमाल: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक बोले
एमडब्ल्यूओ संस्था ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
साहित्य कला मंच द्वारा दोहांजलि की हुई समीक्षा
धनबाद में भीषण भू-धंसान: तेज धमाके के साथ 3 घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- जिंदा जमीन में दफन कर देंगे
  • सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
  • मेघदूत साहित्यिक संस्था’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव ‘मेघ मल्हार’ धूमधाम से संपन्न
  • प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मदरसा संचालक की हत्या की साजिश, छह गिरफ्तार
  • मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा तुलसीदास जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up