BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर BSP में वापस बुलाते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मायावती ने खुद इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मायावती ने कुछ समय पहले दिखाया था बाहर का रास्ता आपको बता दें कि कुछ समय पहले यानी 10 सितंबर को मायावती ने अनुशासनात्मक कारणों का हवाला देते हुए आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनसे सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थीं। उस फैसले से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई थी, क्योंकि आकाश आनंद को पार्टी में मायावती के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका का बड़ा बयान
आकाश आनंद की माफी और पार्टी के प्रति निष्ठा पार्टी से बाहर होने के बाद आकाश आनंद ने बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बुआ और बसपा प्रमुख मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। साथ ही, उन्होंने पार्टी और मूवमेंट के लिए पूरी निष्ठा के साथ आगे भी काम करने की अपनी इच्छा जताई थी, जिसके बाद से ही उनके दोबारा पार्टी में लौटने की अटकलें तेज हो गई थीं।


