CEC के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को एक विरोध मार्च निकाला। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और मतदान प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली व मतदाताओं के जनादेश के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च देश के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है।
गंभीर आरोप और इस्तीफे की मांग: कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने इस विरोध को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि CEC का इस्तीफा तो एक छोटा मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि यह चोरी से (धोखाधड़ी से) बनाई गई सरकार है।
यह भी पढ़ें: UP Rajya Sabha: बीजेपी-एनडीए की बढ़ सकती है टेंशन, यूपी उपचुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी
नया चुनाव कराने की मांग: दीक्षित ने मांग की कि इस सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए और देश में नए सिरे से लोकसभा चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर अब सुरक्षा बलों को भी संदेह होने लगा


