By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
ताज़ा ख़बरें

चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !

Anam Fatima
Last updated: October 8, 2026 8:12 pm
Anam Fatima
6 minutes ago
Share
दपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। शहर से सटे चांदपुर महावीर कॉलोनी वार्ड संख्या 8 की बदहाल सड़क और बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इलाके की सड़क की खराब स्थिति की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके के लोगों की ओर से भी प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। लोग गिरकर चुटहिल और घायल होते रहते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय निवासी उर्वशी सिंह, जो समाजसेवी संगठनों में सक्रिय हैं और भाजपा समर्थक भी हैं, ने दावा किया कि उनके इलाके में करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज करने में परेशानी हो रही है। किसी तरह आसपास की व्यवस्था से मोबाइल चार्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली कब तक बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। उर्वशी सिंह के मुताबिक, समस्या को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ विभागीय अधिकारी फोन तक उठाना बंद कर चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी और सड़क की मरम्मत कब कराई जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदपुर महावीर कॉलोनी नगर पालिका क्षेत्र में आती है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और उसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। लोगों ने मांग की है कि खराब सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार इंटरलाकिंग कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस मामले को लेकर विपक्ष की ओर से भी राजनीतिक सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके में ही सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है तो अन्य इलाकों में विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, इन राजनीतिक आरोपों पर संबंधित नगर पालिका प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों को समाधान का इंतजार

इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क और बिजली दोनों रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं हैं। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने और खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने, सड़क की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

धनबाद पुलिस को मिले 40 नए वाहन, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
ध्वजारोहण के बाद कांग्रेसियों ने किया इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया डॉ. तेज बहादुर यादव का सम्मान
लखनऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत घरों में रेकि कर चोरी करने वाले 3 युवक को मड़ियांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अखिल कुमार के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मुकेश कुमार मासूम अखिल कुमार के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मुकेश कुमार मासूम
Next Article जौनपुर में ​राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी जौनपुर में ​राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जौनपुर में ​राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी
  • चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
  • अखिल कुमार के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मुकेश कुमार मासूम
  • शिक्षक-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग
  • जंतर-मंतर 2.0 पर दिल्ली में भारी सुरक्षा घेरा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up