By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
ताज़ा ख़बरें

मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी

Anam Fatima
Last updated: October 10, 2026 7:42 pm
Anam Fatima
9 minutes ago
Share
मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा से उनके कार्यालय में शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दिवंगत कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से आच्छादित (शामिल) करने की पुरजोर मांग की। परिषद के अध्यक्ष एस. पी. तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के मृतक आश्रित परिवार इस समय गंभीर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन परिवारों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी के समय उन्हें इलाज के लिए दर – दर भटकना न पड़े।

अपर मुख्य सचिव शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को अत्यंत संवेदनशील और न्यायसंगत माना। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के मृतक आश्रितों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाने के लिए नियमों का परीक्षण कर रहा है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला तथा उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ऐतिहासिक वही बना, जिसने एकता एवं आपसी सौहार्द बनाया- हरिकेश नंदवंशी
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी भी भाग लें : मंगल प्रभात लोढ़ा
जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने किया लीगल एंड डिफेंस सिस्टम कार्यालय का उद्घाटन
भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक समझौता
गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’; बोले- वर्दी देखते ही जनता को मिलता है संबल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Next Article प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
  • मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
  • केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
  • सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up