By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन
ताज़ा ख़बरें

सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन

Anam Fatima
Last updated: October 14, 2026 7:09 pm
Anam Fatima
48 minutes ago
Share
सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। ज्ञान,संस्कार और राष्ट्रभक्ति की पावन स्थली—सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के मनोरम प्रांगण में गतिमान तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को अत्यंत विहंगम, गरिमामयी और ऐतिहासिक समापन हुआ। अनुशासन के अटूट सूत्र में बंधे नौनिहालों के कदमों की ओजस्वी थाप और सेवा-भाव की अनूठी ऊर्जा से संपूर्ण विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस भव्य समापन समारोह की अध्यक्षता राजा हरपाल सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार ने की । सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर के योग्य प्रिंसिपल तेज प्रताप सिंह के कुशल संरक्षण में यह त्रि-दिवसीय अनुष्ठान पूर्णता को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लब्धप्रतिष्ठ एवं वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्काउट ध्वजारोहण के साथ समारोह का औपचारिक शंखनाद किया। समारोह का अत्यंत कुशल और ओजपूर्ण संचालन जौनपुर के जिला संगठन कमिश्नर (डीओसी) स्काउट गाइड राकेश कुमार मिश्र ने किया। उनके जीवंत उद्घोषों ने पंडाल में उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम का संचार कर दिया।

शिविरार्थियों को ज्ञान और क्रियात्मक कौशल से संवारने में ट्रेनिंग काउंसलर नितेश प्रजापति, निसार अहमद, अंबुज सिंह और सनी मौर्या जैसे कुशल प्रशिक्षकों ने महती भूमिका निभाई। इनके साथ ही स्काउट मास्टर शिवदत्त प्रसोत, प्रवक्ता राकेश कुमार शुक्ल, रामपाल यादव और गाइड कैप्टन प्रिया प्रजापति के कुशल एवं कड़े निर्देशन में स्काउट्स और गाइड्स ने टेंट निर्माण, आपातकालीन प्राथमिक उपचार, बिना बर्तनों के भोजन पकाने (गैजेट्स निर्माण) और साहसिक आत्मरक्षा विधाओं का ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया कि उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

समारोह मे अपनी गरिमा में उपस्थित से चार चांद लगाने वाले प्रबुद्ध शिक्षाविद में डॉक्टर विजय शंकर तिवारी , रमाशंकर सिंह , राजेश दुबे , जनार्दन सिंह , देवेंद्र सिंह मुन्ना , ब्रह्मदेव निगम जिन्होंने बच्चों के हुनर की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग केवल एक विधा ही नहीं बल्कि जीवन जीने की एक सुसंस्कृति कला है। जो विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों के अनुशासित प्रदर्शन को देश का स्वर्णिम भविष्य बताया। समारोह के अंतिम सोपान पर संयोजक एवं प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने शिविर को निर्विघ्न और सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों प्रशिक्षकों शिक्षक शिक्षिकाओं और उर्जावान शिविरार्थियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और हम होंगे कामयाब के सामूहिक संकल्प गीत के साथ इस राष्ट्र आराधना रूपी त्रीदिवसीय शिविर का गौरवपूर्ण समापन हुआ।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

चौकियां धाम के तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत | akhandrashtra
बाल संस्कार से ही विश्वगुरु हो सकेगा भारत – प्रभातजी
रेलवे का नया फरमान:
बेलीफ फाउंडेशन ने किया डॉ शीतला प्रसाद दूबे का सम्मान
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अभिजीत दीपके का तिरंगा प्रदर्शन के लिए 16 अक्टूबर का बुलावा “तिरंगा लहराना अपराध नहीं है” – अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बुलावा
Next Article महाराष्ट्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किए मां मुंबादेवी के दर्शन महाराष्ट्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किए मां मुंबादेवी के दर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन
  • कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
  • रामलीला आयोजकों की सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक
  • महाराष्ट्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किए मां मुंबादेवी के दर्शन
  • सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up