मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के संगठन मंत्री मा. अजय जामवाल ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध श्री मुंबादेवी मंदिर पहुंचकर मां मुंबादेवी के दर्शन किए तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष हेमंत जाधव की ओर से उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
मंदिर में दर्शन के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच अजय जामवाल ने मां मुंबादेवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक, नगरसेवक तथा महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अतुल शाह भी उपस्थित रहे।
मंदिर के विश्वस्तों ने अजय जामवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।


