By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय
ताज़ा ख़बरें

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय

Anam Fatima
Last updated: November 6, 2026 11:06 am
Anam Fatima
3 hours ago
Share
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुप्रिया राय
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और उनमें मूल्य संवर्धन किसानों की आर्थिक उन्नति के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे सकता है। भारत फल और सब्जियों के उत्पादन में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। ऐसे में आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उपज को प्रसंस्कृत कर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना समय की मांग है। यह बातें रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट आयुकृति ऑर्गेनिक की प्रबंध निदेशक सुप्रिया राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक बाजार में रसायन रहित और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। किसानों की उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और लोगों तक पौष्टिक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना जरूरी है।

आयुकृति ऑर्गेनिक में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले नव उद्यमियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक स्वाति शर्मा ने डिहाइड्रेशन तकनीक की उपयोगिता और संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार में डिहाइड्रेटेड खाद्य सामग्रियों की मांग लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और उनकी उपलब्धता लंबे समय तक बनाए रखने में यह तकनीक महत्वपूर्ण है। डिहाइड्रेशन की विभिन्न विधियों में इलेक्ट्रिक हीट आधारित ड्रायर एक उपयोगी तकनीक है। उन्होंने कहा कि किसानों से उपज खरीदने से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार करने तक गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन किया जाए तो निर्यात बाजार में भी बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्लांट के मैनेजर ऑपरेशंस अतुल प्रकाश जायसवाल ने सभी आगंतुकों को फैक्ट्री का भ्रमण कराया। उन्होंने आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली, प्रसंस्करण की प्रक्रिया और उत्पादन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।

बताया गया कि आयुकृति ऑर्गेनिक पूर्वांचल का एकमात्र वाणिज्यिक डिहाइड्रेशन प्लांट है। यहां फल, सब्जियों और विभिन्न प्रकार की पत्तियों को आधुनिक तकनीक से सुखाकर पाउडर के रूप में संरक्षित किया जाता है।

प्रबंध निदेशक सुप्रिया राय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आम लोगों तक पौष्टिक खाद्य उत्पाद पहुंचाना है। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्थानीय कृषि उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ रोजगार और उद्यमिता की नई संभावनाएं भी विकसित की जा सकती हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

UP Politics: संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की PM मोदी पर टिप्पणी का विरोध न करने पर BJP ने किया तलब, संगीत सोम पर भी साधा निशाना
उन्नाव: सलेमपुर के ‘रंगीले’ प्रधान प्रतिनिधि का कारनामा, न्यूज़ ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो; अब छुड़ाए नहीं छूट रहे पसीने!
Bengal Election: “4 मई के बाद चुन-चुन कर होगा हिसाब”, कूचबिहार में PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला; संदेशखाली और घुसपैठ को बनाया मुद्दा
2027 चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की छुट्टी, प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
Ram Mandir चंदा गबन मामला: SIT अगले 24 से 48 घंटे में सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article करणी सेना डब्ल्यू.एस. के प्रदेश महासचिव बने रणविजय सिंह करणी सेना डब्ल्यू.एस. के प्रदेश महासचिव बने रणविजय सिंह
Next Article कवि विनय शर्मा दीप की कविता 'आंगन' पाठ्य-पुस्तक में चयनित कवि विनय शर्मा दीप की कविता ‘आंगन’ पाठ्य-पुस्तक में चयनित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Youth Congress के सस्पेंशन पर क्यों आमने-सामने आए कांग्रेस और बीजेपी
  • ‘Muslim Mumbai’ की आशंका पर छिड़ा नया सियासी संग्राम: किरीट सोमैया के पत्र से गर्मा गई महाराष्ट्र की राजनीति?
  • Irfan Ansari के 40 लाख युवा वाले बयान पर मचा सियासी बवाल
  • CJP का कोच्चि प्रदर्शन: दिल्ली के बाद अब केरल में ‘Save Democracy’ की लड़ाई
  • महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र’; पहले चरण में 100 केंद्रों को मंजूरी

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up