आजमगढ़। हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान आजमगढ़ के तत्वावधान में शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को होटल तरुण इन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार संपादक एवं संचालक संजय पांडे सरस के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन जयप्रकाश पांडे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं हास्य कवि सम्राट डॉ प्रमोद वाचस्पति ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई महाराष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति लब्धप्रतिष्ठित कवि लेखक एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ महासचिव डॉक्टर आर पी विश्वकर्मा एवं गीतकार व उत्कृष्ट मंच संचालक के.आर. स्नेही जौनपुर तथा सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान हरिऔध साहित्य सम्मान 2026 के साथ पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से किया गया।हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान के साथ-साथ दबंग जनता न्यूज़ के संपादक उमेश पांडेय ,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत एवं अंबिका सेवा संस्थान के प्रमुख पदाधिकारीयों ने भी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर किया।स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को सजाने में एवं श्रोताओं को बांधे रखने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने व आयोजन करने में मां शारदा शिक्षण संस्थान गहजी आजमगढ़ के संस्थापक फौजदार सिंह का विषेश योगदान रहा।अंत में आयोजक संजय पाण्डेय सरस ने उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं मीडिया बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कवि सम्मेलन का समापन किया।

