By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मिशन शक्ति की मिसाल : कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कराया पुलिस की कार्यशैली से रूबरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर > मिशन शक्ति की मिसाल : कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कराया पुलिस की कार्यशैली से रूबरू
जौनपुरताज़ा ख़बरें

मिशन शक्ति की मिसाल : कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कराया पुलिस की कार्यशैली से रूबरू

Anam Fatima
Last updated: October 17, 2026 6:26 am
Anam Fatima
9 hours ago
Share
मिशन शक्ति के तहत शाहगंज थाने की एक दिन की प्रभारी बनीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा अमृता
थाना शाहगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 8 की छात्रा अमृता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर / शाहगंज

थाना शाहगंज में अनोखी पहल, छात्राओं में जगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का भाव

शाहगंज, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना शाहगंज में गुरुवार को एक प्रेरणादायक और प्रशंसनीय पहल देखने को मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contents
जौनपुर / शाहगंजथाना शाहगंज में अनोखी पहल, छात्राओं में जगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का भावथाना प्रभारी दिनेश सिंह ने खुद कराया भ्रमणपारिवारिक विवादों में भी थाना शाहगंज की सराहनीय पहल

कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहगंज की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा कु0 अमृता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए थाना शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने खुद कराया भ्रमण

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने प्रतीकात्मक प्रभारी निरीक्षक कु0 अमृता को पूरे सम्मान के साथ कार्यभार ग्रहण कराया और थाना परिसर का भ्रमण कराया। कु0 अमृता ने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और हवालात का निरीक्षण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और जनसुनवाई के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एक दिन की थाना प्रभारी बनीं कु0 अमृता ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। जनसुनवाई में एक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया, जिसके क्रम में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 361/2026 धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

छात्रा के इस आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता की थाना प्रभारी दिनेश सिंह सहित समस्त स्टाफ ने सराहना की। 

पारिवारिक विवादों में भी थाना शाहगंज की सराहनीय पहल

इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी दिनेश सिंह के प्रयास से एक और मानवीय पहल की गई। पारिवारिक विवादों के चलते अलग रह रहे दंपतियों की काउंसलिंग कर आपसी सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस की समझाइश के बाद दंपति फिर से साथ रहने को तैयार हुए। थाना प्रभारी ने उन्हें आपसी विश्वास, प्रेम और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी और सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

थाना शाहगंज की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा और प्रशंसा हो रही है। मिशन शक्ति को जमीन पर उतारने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह का यह प्रयास बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।

You Might Also Like

मुंबई के कवियों ने यूपी में मचाया धमाल
बाबा बायोटेक एण्ड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़कर किसान होंगे मालामाल
राहुल गांधी का नया आह्वान: “ये वो भारत नहीं जो हम चाहते हैं” – सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
CISF के नए कमांड ढांचे से कोयला सुरक्षा की कमान रांची के IG को, 22 इकाइयां होंगी नियंत्रण में
छत से गिरकर 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी
Next Article दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे DC-SSP, धनबाद में निकला फ्लैग मार्च दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे DC-SSP, धनबाद में निकला फ्लैग मार्च
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली में प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का दावा, व्यापारियों ने PM मोदी, CJI और राहुल गांधी को लिखा पत्र
  • अमेरिकी सांसदों की चिट्ठी: दिल्ली के प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय सवाल, SIR और हिरासत अब सिर्फ घरेलू मुद्दा नहीं
  • योगी की मौजूदगी में केशव मौर्य को कह दिया मुख्यमंत्री, 2027 से पहले यूपी की सियासत में चर्चा तेज
  • दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे DC-SSP, धनबाद में निकला फ्लैग मार्च
  • मिशन शक्ति की मिसाल : कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कराया पुलिस की कार्यशैली से रूबरू

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up