जौनपुर। जौनपुर की यात्रा पर आए नालासोपारा के युवा भाजपा नेता तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमित ओमप्रकाश दुबे का आज घनश्यामपुर बाजार में गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू ने धार्मिक अंगवस्त्र से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रिंसिपल डॉ. विनोद मिश्रा, प्रवक्ता डॉ विजय शंकर तिवारी, राधेश्याम दुबे, राजेश सिंह, देवरिया के समाजसेवी गोपाल दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अमित दुबे की भाभी स्नेहा दुबे भाजपा की विधायक हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में बाहुबली विधायक हितेंद्र ठाकुर को पराजित किया था। अमित दुबे ने दिए गए सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को नालासोपारा आने के लिए आमंत्रित किया। घनश्यामपुर के बाद अमित दुबे पास के कुशहा गांव निवासी तथा समरत्थी दिव्यांग विद्यालय के संचालक अजय सिंह के घर पर एकादशाह कार्यक्रम में शामिल हुए।
नालासोपारा के भाजपा युवा नेता अमित दुबे का जौनपुर में सम्मान

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
