मुंबई। दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों में जेन जी अर्थात युवाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश की जानी-मानी समाजसेविका तथा मेघाश्रेय सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्से में युवाओं द्वारा पिछले कई दिनों से जिस तरह से लगातार आंदोलन किया जा रहा है और विरोधी पार्टियों द्वारा खुलकर उनके समर्थन किया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि युवाओं का आंदोलन भटक गया है। अच्छी भावनाओं और अच्छी सोच के साथ शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह से विपक्ष का हथियार बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विरोधी पार्टियों का हथियार बनने से बचना चाहिए। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं के सपनों को पूरा करने का काम किया है। युवाओं को लेकर उनके व्यापक दृष्टिकोण की पूरे विश्व में सराहना की गई। ऐसे में युवाओं को उन पर विश्वास रखना चाहिए। सीमा सिंह ने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत बनता है जब वहां रहने वाली युवा देश की मुख्य धारा से जुड़कर समाज और राष्ट्रहित के लिए काम करते हैं। भारत में रहने वाले युवा पूरी तरह से ऊर्जावान और सही दिशा में चलने वाली पीढ़ी है, जो देश के विकास में अपना पूरा योगदान कर रही है।
विपक्ष का राजनीतिक हथियार बनने से बचें भारत के युवा: सीमा सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- Lucknow Traffic Police: टोल प्लाजा पर ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान, महिला यात्रियों से सीधा संवाद—सड़क और महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
- दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
- पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के 170 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित
- ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन का महारक्तदान शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान
- भाजपा किसान मोर्चा का मछली शहर जिलाध्यक्ष बने राजेश सिंह
