जौनपुर। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर की तरह मथुरा में भी भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनना सुनिश्चित है। जिस दिन विवादास्पद मस्जिद को ध्वस्त कर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ,वे समानत प्रेमियों के साथ बदलापुर से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित रमनीपुर गांव में राम अर्जुन उपाध्याय (दादा) के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में किए गए सम्मान के बाद बोलते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में सनातन धर्म की ताकत और प्रभाव बढ़ा है।पहले जहाँ कब्रिस्तान के लिए पैसे आबंटित किए जाते थे, वहीं अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी प्राचीन मंदिरों कायाकल्प का संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी विधानसभा में ही एक दर्जन से अधिक प्राचीन मंदिरों के कायाकल्प का कार्य चल रहा है। लोगों का सनातन के प्रति तेजी से रुझान बढ़ रहा है। इस अवसर पर सिंगरामऊ रियासत परिवार के कुंवर मृगेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा व्यास पीठ से आचार्य केशव प्रसाद पाठक ने दोनों लोगों का सम्मान करके आशीर्वाद दिया।
श्रीराम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनने पर बदलापुर से वृंदावन तक पदयात्रा : रमेश चंद्र मिश्रा

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
