मुम्बई। सामाजिक संस्था बिंद समाज विकास संघ के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 26 नवंबर 2027 गुरुवार को पिता राम मूर्ति बिंद और पुत्री पूनम बिंद ने बिंद समाज विकास संघ के स्थानिक कार्यालय दादर वेस्ट में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद के कर कमलों सदस्यता ग्रहण किया।राम मूर्ति बिंद व पूनम बिंद ग्राम सभा सोराव, पोस्ट प्रतापपुर, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं,यह मुंबई के वर्ली विलेज में रहकर जीवकोपार्जन के साथ-साथ बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए समाज के कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहते हैं।इन्होंने बिंद समाज विकास संघ के पदाधिकारीयों को बताया कि संघ ने हम सभी को सदस्य बना कर देश और समाज के प्रति समाज सेवा करने का एक अच्छा अवसर दिया है, संघ के निति और नियमों के अनुसार, हम सब मिलकर परिवार समाज और संगठन को, शिक्षा स्तर, सामाजिक स्तर, राजनीतिक स्तर, से मजबूत करेंगे, इन्होंने संघ और पदाधिकारीयों को सदस्य बनाने पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
राममूर्ति बिंद ने बेटी के साथ, बिंद समाज विकास संघ की ली सदस्यता

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
