By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
ताज़ा ख़बरें

भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान

Anam Fatima
Last updated: November 11, 2026 5:32 pm
Anam Fatima
1 hour ago
Share
भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों एवं उनके परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का आर्थिक योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के विकासपुरुष एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री सहायता निधि हेतु सहायता राशि का चेक सौंपते हुए संकट की इस घड़ी में राज्य के अन्नदाताओं के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण और उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। किसानों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके इसी प्रेरणादायी कार्य से प्रेरणा लेते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिया गया ₹1 लाख का यह योगदान महाराष्ट्र के विकास और किसान कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हमारी ओर से एक छोटा-सा विनम्र योगदान है।दीपक सिंह ने कहा कि, किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम के कारण जब हमारे किसान भाई कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, तब उनके साथ खड़ा होना हम सभी का सामाजिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, लेकिन सूखे और आर्थिक संकट के कारण महाराष्ट्र के कई किसान परिवार इस वर्ष दीपावली की खुशियां भी नहीं मना पा रहे हैं। हमारी यही भावना है कि उनके जीवन में भी उम्मीद और खुशियों का उजाला पहुंचे। हमारे घरों में दीपावली के दीप तभी सार्थक हैं, जब अन्नदाता के घर का अंधेरा भी दूर हो और उसके परिवार के चेहरों पर प्रसन्नता लौटे। दीपक सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिया गया एक लाख रुपये का यह योगदान भले ही छोटा हो, लेकिन हमारी आशा है कि यह जरूरतमंद किसान परिवारों तक पहुंचकर उनके कठिन समय में कुछ सहायता और संबल प्रदान करेगा। किसानों के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके संकट के समय सहयोग के रूप में भी दिखाई देनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार किसानों को राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, युवाओं और समाज के सक्षम वर्गों को भी आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए, ताकि जरूरतमंद किसान परिवारों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

दीपक सिंह ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे किसान परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से आगे आएं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर और सहयोग का हाथ बढ़ाकर ही सार्थक होता है। भाजयुमो मुंबई ने इस पहल के माध्यम से किसानों के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्पष्ट किया कि संगठन समाजहित, जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

You Might Also Like

राजस्थानी समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल; राहुल गांधी सुरक्षित
चुनाव आयोग ने बदले नियम, कांग्रेस बोली- ये काफी नहीं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए
Delhi Terror Plot: दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम! महाराष्ट्र ATS और स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, मुंबई से 2 संदिग्ध गिरफ्तार; ‘टॉय कार’ से धमाके का था प्लान
​लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित घटना को लेकर बवाल: सच या अफवाह? एसआईटी जांच शुरू, 15 घंटे बाद खुला एनएच-44
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव
Next Article Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट और WhatsApp को नोटिस Digital Arrest के बढ़ते मामलों पर Supreme Court की कड़ी फटकार, WhatsApp को नोटिस जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Kulgam Terror Attack: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
  • Digital Arrest के बढ़ते मामलों पर Supreme Court की कड़ी फटकार, WhatsApp को नोटिस जारी
  • भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
  • वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव
  • Moody’s का बड़ा ऐलान: भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7%

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up