चिटाही धाम में सांसद ढुलू महतो की बेटी की शाही शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ नवदंपति को दिया आशीर्वाद
धनबाद। चिटाही धाम में आयोजित धनबाद के सांसद ढुलू महतो एवं सावित्री देवी की सुपुत्री साक्षी के भव्य विवाह समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपति को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन के समारोह में पहुंचने पर आयोजन की रौनक और बढ़ गई। सांसद ढुलू महतो की बेटी के इस भव्य विवाह समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
चिटाही धाम में आयोजित यह विवाह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


