मुंबई। मुंबई में तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – 23 का आयोजन जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 2,3 व 4 दिसंबर को मनाया गया जिसमें देश की तमाम हस्तियाँ सम्मिलित हुई। भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित यह कार्यक्रम मलाड पश्चिम में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन व चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर कॉलेज ऑफ़ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। इस राष्ट्रीय मीट में मुख्य वक़्ता के रूप में विख्यात पीआईएल मैन ऑफ़ इंडिया सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने की i इसे सफल बनाने में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने अग्रिम भूमिका निभाई व मार्गदर्शन किया। देश के प्रसिद्ध वकील व केंद्रीय गृहमंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वि के दुबे ने अश्विनी कुमार उपाध्याय व उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इस कार्यक्रम में वि के दुबे एसोसिएट्स की अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर स्वागत और सम्मानित किया i अश्विनी कुमार उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए देश की उपलब्धियों और जनहित याचिकाओं के बारे में क़ानूनी जानकारी दी और सांसद गोपाल शेट्टी ने संगठन को बधाई दी और ज्वलंत भविष्य की कामना की i पूरे देश से अपने-अपने विषय के वक्ता व प्रवक्ता इसमें अपने विचार रखें की कैसे भारत एक उन्नत राष्ट्र की ओर गतिशील है, जिससे की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को बल मिल सके।विविधता से भरे इस देश में अनेक चुनौतियां भी है और इन्ही मुद्दों पर इनके मुख्य संयोजक प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार का मानना है की यह विचार शक्ति ही युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी और भारत विश्व गुरु ही नहीं महाशक्ति व महासत्ता भी प्राप्त करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के विजन 2036 में आर्थिक रूप से विश्व को लीड करने की नींव को पूरे देश को मिलकर रखना होगा और एक स्वर में चलना होगा। शिक्षाविद फाउंडर ट्रस्टी चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर अजय कौल, प्रशांत कासीद, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल, सचिव भावेश दोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरी ठाकुर, अधिवक्ता बिंदु दुबे, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रॉक पेंटिंग आर्टिस्ट सुबोध नेमलेकर, उद्यमी पवन कुमार, पत्रकार अरुण लाल, उद्यमी चांद सेठ, शिक्षाविद शमशेर राही, उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पंकज सोनी, अधिवक्ता अखिलेश दुबे, संजय शर्मा, चिराग गुप्ता आदि की राष्ट्रीय समिति ने एक सामूहिक हिस्सेदारी साझा करते हुए इस मीट का आयोजन किया।अधिवक्ता पुनीत चतुर्वेदी, भाजपा नेता आनंद साहू, उद्यमी नेत्री श्वेता शालिनी व समाजसेवी मिथिलेश मिश्रा समेत कई दिग्गजो ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *