मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक ट्रस्ट डाॅ. आर. ए. तिवारी फाउंडेशन के तत्वावधान में उपन्यासकार शशि दुबे द्वारा लिखित उपन्यास प्रतिबिंब का भव्य विमोचन समारोह भारतीय सदविचार मंच समाज कल्याण केंद्र सभागृह ,दहिसर (पूर्व) में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सिने गीतकार समीर अनजान, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डाॅ. शीतलाप्रसाद दुबे और अन्य सम्मानित अतिथियों सर्व श्री डाॅ. उमेशचंद्र शुक्ल (हिंदी विभागाध्यक्ष एम. डी. कालेज ,वरिष्ठ साहित्यकार), वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद् डाॅ. हृदयनारायण मिश्रा, राष्ट्रीय सहारा के मुंबई व्यूरो चीफ अभय मिश्रा, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत डाॅ. आशा मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय और समारोह अध्यक्ष, ट्रस्ट के चेयरमैन डाॅ. राधेश्याम तिवारी के हाथो संपन्न हुआ।ट्रस्ट सलाहकार इंद्रमणि दुबे द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ.वशिष्ट दिवेदी ‘अनूप’द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश पढकर सुनाया गया.इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि राम सिंह, लेखक मिथिलेश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाषचन्द उपाध्याय, साहित्यकार राजेश विक्रांत, एड. सत्यब्रत उपाध्याय, डाॅ. प्रशांत दुबे, प्रसिद्ध कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ. स्नेहिल मिश्रा, सदविचार मंच के महामंत्री बी. मिश्रा,समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी एवं सैकडों गणमान्य उपस्थिति थे। ट्रस्ट के मंत्री डाॅ. शिवश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष डाॅ. संदीप तिवार और ट्रस्टी मानवेंद्र तिवारी ने अतिथियों का सत्कार किया। संमन्वय संकल्प के अध्यक्ष , समाजसेवी अनिरुद्ध पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया और समाजसेवी पं. कमलाशंर मिश्रा ने आभार व्यक्त व्यक्त किया। अंत में प्रति भोज के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।
शशि दुबे द्वारा लिखित उपन्यास प्रतिबिंब का विमोचन समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
