जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बदलापुर तहसील में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव का सम्मान किया गया। डॉ ज्ञान प्रकाश यादव इस समय जनपद की तीन तहसीलों बदलापुर मछली शहर तथा सदर में न्यायिक उप जिलाधिकारी का काम देख रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी अलका पांडे भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, जो ज्ञानस्थली क्लासेस के माध्यम से देशभर में नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का निशुल्क ऑनलाइन मार्गदर्शन करती हैं। उनके इस नेक काम में डॉ.ज्ञान प्रकाश यादव भी हाथ बटाते हैं। दोनों लोगों को शिक्षा तथा सेवा के क्षेत्र में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। देशभर के करीब 25 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास से लाभान्वित हो चुके हैं। समरस फाउंडेशन के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका के पूर्व शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, समाजसेवी राजेंद्र सिंह और एड जयप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव का सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
