ठाणे। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन पूर्व अध्यक्ष स्मृति शेष अधिवक्ता सुखदेव बा काशीद के प्रेरणा से शिव जयंती के पावन महीने को देखते हुए मां निकेतन सोसायटी ठाणे में असहाय एवं गरीब बच्चों को उनके आवश्यकता अनुसार सामग्री का वितरण किया गया। अधिवक्ता सुखदेव काशीद के पुत्र एडवोकेट स्वप्निल सुखदेव काशीद दशकों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए 120 छोटे अनाथ बच्चियों को परीक्षा में लगने वाली सामग्री अनाथालय जाकर वितरण किया। बच्चियों को 200 पन्ने की पुस्तक,पेन,पेंसिल, स्केल,कंपास बॉक्स,टूथब्रश,साबुन, ज्यामितीय बॉक्स,फाइल बॉक्स जैसी सामग्री विद्यालय में उपयोग आने वाली वस्तु का वितरण किया।बच्चियों को खाने की भी सामग्री जैसे जलेबी, गुलाब जामुन,बिस्कुट,चॉकलेट,केला एवं चीकू जैसे फलों का वितरण किया गया। उक्त सराहनीय कार्य हेतु मुंबई सहित ठाणे जिले के समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने स्वप्निल सुखदेव काशीद का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता सुखदेव काशीद के स्मृति में गरीब बच्चों सामग्री वितरण

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
