मुंबई। भांडुप (पश्चिम) स्टेशन रोड स्थित गीता सभागृह में पासपोली मनपा हिंदी शाला क्र.2 पवई के वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार लक्ष्मीकांत तिवारी का भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह शाला व्यवस्थापन समिति एवं शाला परिवार द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापक रामशकल आर.सिंह की अध्यक्षता में गौरवमूर्ति राजकुमार तिवारी एवं उनकी जीवन संगिनी गीता तिवारी को मान पत्र, शाल, श्रीफल ,भेट वस्तु देकर एवं प्रीतिभोज के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व उप शिक्षणाधिकारी पी.आर.पाटील, चंद्रकेश आय सिंह एवं जयश्री मुकुंद यादव विशिष्ट अतिथियों के रूप में विभाग निरीक्षिका राजकुमारी गिरि, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेंद्रप्रसाद गिरि,शिक्षक सभा के पूर्व सरचिटणीस के.के.सिंह,सहसचिव ओमप्रकाश यादव सम्मानीय अतिथियों में प्रधानाध्यापक उमा सोनवणे,देवेंद्रकुमार सिंह,सेवानिवृत्त जिलाजीत मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक जयप्रकाश के.सिंह,उमाशंकर सिंह उपस्थित थे।प्रमुख वक्ताओं के रूप में म.न.पा .शिक्षक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष ओमप्रताप सिंह,शिक्षक रामराव पांगरेकर ने गौरवमूर्ति के विषय में अपने विचार रखें।मंच संचालन शिक्षक अवधेश नारायण गिरि ने किया।मानपत्र वाचन विपिन पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन अमरनाथ यादव ने व्यक्त किया।समारोह में वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार सिंह, मयाशरण सिंह,मनोज विश्वकर्मा, चंद्रबली गिरि,प्रदीप जीता यादव,दीना यादव ,इंद्रलाल यादव,संतोष यादव,नागेंद्र यादव,मनोज यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
