मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी शिक्षण अधिकारी राजू तडवी को शिक्षण विभाग का पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीएमसी की प्रमुख कर्मचारी अधिकारी रीमा ढेकणे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके पहले वे प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में सेकेंडरी और एडेड विभाग का कार्यभार देख रहे थे। उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षण अधिकारी बनाए जाने पर प्रभारी उप शिक्षण अधिकारी निसार खान, उप शिक्षण अधिकारी इंदर सिंह कडाकोटी, अधीक्षक दीपिका पाटिल, अधीक्षक मुख्तार शाह, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह, प्रशासकीय अधिकारी निशा यादव, प्रशासकीय अधिकारी तौहीद शेख, प्रशासकीय अधिकारी कल्पना उमरे, प्रधानाध्यापक डॉ. नागेश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय अनेक अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में राजू तडवी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। शिक्षण व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए।
मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
