भायंदर। शिवसेना के जनसमर्पित कार्यों और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित होकर वेल एजुकेटेड उत्तर भारतीय भी बड़ी संख्या में,पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी का साथ छोड़कर शिवसेना में शामिल होने वाली एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे को शिवसेना ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तर भारतीय महिला जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। अरुणा पांडे के साथ-साथ उनके पति सत्यप्रकाश पांडे को भी जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि मीरा भायंदर का प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज तेजी से शिवसेना के साथ जुड़ रहा है। शिवसेना विधानसभा प्रमुख तथा युवा उत्तर भारतीय नेता विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि शिवसेना बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने वाली राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज शिवसेना ने एक विदुषी युवा उत्तर भारतीय अधिवक्ता को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर अपनी स्पष्ट और पारदर्शिता पूर्ण विचारधारा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन और जनसमर्पित विधायक प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में आने वाले दिनों में उत्तर भारतीयों के विकास का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख राजू भोईर, निशा नार्वेकर, डॉ. सचिन मांजरेकर, प्रताप फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर चतुर्वेदी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिवसेना ने एड. अरुणा सत्यप्रकाश पांडे को बनाया उत्तर भारतीय महिला जिला प्रमुख

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
