By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सामाजिक संगठन एमडब्ल्यूओ ने कराया गरीब बेटी का विवाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सामाजिक संगठन एमडब्ल्यूओ ने कराया गरीब बेटी का विवाह
ताज़ा ख़बरें

सामाजिक संगठन एमडब्ल्यूओ ने कराया गरीब बेटी का विवाह

Akhand Rashtra
Last updated: March 3, 2024 4:38 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
सामाजिक संगठन एमडब्ल्यूओ ने कराया गरीब बेटी का विवाह
SHARE

अपनी भाषा चुने।

रायबरेली। “साथी हाथ बढ़ाना, गरीब बेटी का ब्याह कराना।” सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) रायबरेली जिला अध्यक्ष संदीप सविता की इस मार्मिक अपील पर समाज खड़ा हो गया। गरीबी व आर्थिक तंगी से परेशान जिले के अमावां ब्लाक के परिगंवा गांव निवासी शीतला प्रसाद सविता, शनिवार को जब बेटी स्वाती सविता के हाथ पीले हुए तो दिवंगत पत्नी को याद कर भावुक हो उठे। समाज व संगठन की गरिमामयी उपस्थिति और अभूतपूर्व सहयोग देखकर वे हतप्रभ रहे, खुशी उनके चेहरे से बरस रही थी। उन्होंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी का विवाह इतनी धूमधाम से संपन्न होगा।दिन में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में पंडित आशीष शुक्ल ने हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। संगठन की प्रान्तीय कमेटी के पदाधिकारियों ने वर-वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया । जिला कमेटी ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से विवाह को सम्पन्न करा कर बेटी स्वाती को विदा किया। विदाई में गृहस्थी का सारा सामान भी दान स्वरूप भेंट किया। इस दौरान उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए सुविधा संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया तथा उपस्थिति सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा,महासचिव शिवदयाल शर्मा,सचिव उदयराज शर्मा कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार शर्मा ने वरवधू को आशीर्वाद दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सविता, संरक्षक सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, डॉक्टर राजेश शर्मा, कृपा शंकर, पिंटू शर्मा, फूलचंद वर्मा, रमेश कुमार, कुलदीप वर्मा, विनोद गुप्ता, रितेश कुमार, छोटे सहित लोगों ने पूरे कार्यक्रम को जिम्मेदारी के साथ निभाते नजर आए।
अमेठी जनपद से आए जिला संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा ने मौके पर संगठन को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए जिला कमेटी रायबरेली की कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। वही तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि वर्मा, आशीष शर्मा, संदीप शर्मा, अनुराग शर्मा विद्युत विभाग, सूरज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एक अनार…….!
डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने मेधावी बच्चों को दिए सफलता के टिप्स
ताजमहल के पूर्वी गेट पर विदेशी पर्यटक भिड़े,जमकर चले लात-घूंसे
Uttar Pradesh में टले पंचायत चुनाव 2026: ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब एडीओ पंचायत की जगह…
सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यशोदा मैया ने बनाया मंत्री और अब देवकी मैया बनाएगी सांसद यशोदा मैया ने बनाया मंत्री और अब देवकी मैया बनाएगी सांसद
Next Article अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर रजनीकांत भट्ट का डॉ ओमप्रकाश दुबे ने किया अभिनंदन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर रजनीकांत भट्ट का डॉ ओमप्रकाश दुबे ने किया अभिनंदन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी: लापता होने के 2 घंटे के भीतर 5 बच्चों को सकुशल बरामद किया
  • महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु
  • भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
  • भानाकविसे समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न
  • सिंगरामऊ में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ क्रिएटर्स मीट का भव्य आयोजन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up