By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कांग्रेस की राह पर चल रही मीरा भायंदर भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > कांग्रेस की राह पर चल रही मीरा भायंदर भाजपा
महाराष्ट्र

कांग्रेस की राह पर चल रही मीरा भायंदर भाजपा

Akhand Rashtra
Last updated: April 12, 2024 1:09 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
कांग्रेस की राह पर चल रही मीरा भायंदर भाजपा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

उद्धव ठाकरे के शिव बंधन में बंधे बीजेपी नेता बृजेश तिवारी

भायंदर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, तब कांग्रेस को उनकी ताकत का अंदाजा नहीं था। उन्होंने उन्हें बहुत हल्के में लिया था। आज हेमंत विश्वा शर्मा मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि पार्टी के फायर ब्रांड नेता भी हैं । मीरा भायंदर भाजपा में भी आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है। पार्टी संगठन में ऐसे लोगों को दरकिनार किया जा रहा है, जो पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे तथा पार्टी की आवाज बुलंद की। पहले से ही यहां दो गुटों में विभक्त भाजपा के बड़े नेता सिर्फ अपने-अपने लोगों को ही संभालने में लगे हैं। उन्हें ना तो पार्टी के हितों की चिंता है और ना ही संगठन की मजबूती का। अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलापने वाले इन नेताओं की उपेक्षा का शिकार बने कट्टर बीजेपी पदाधिकारी भी दूसरी पार्टियों का दामन पकड़ रहे हैं। कल भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश तिवारी ने शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे के हाथों शिव बंधन में बंधने के बाद अपनी ही नहीं, अपितु समूचे मीरा-भायंदर के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की व्यथा सुनाई। बृजेश तिवारी ने कहा कि 2009 के विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की थी। गोपीनाथ मुंडे जी की एंट्री के बाद परिदृश्य बदला और पार्टी कारपोरेट हो गई। तमाम झंझावतों के बीच एड रवि व्यास को कमान सौंपने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगी, पर राजनीतिक कारोबारियों ने अंततः उन्हें हटाकर फिर से जिला संगठन पर कब्जे के बाद एक बार फिर से पार्टी में घुसपैठियों को तरजीह दी जा रही है और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हाशिए पर रखा गया है। बृजेश तिवारी ने कहा कि मनसे ने जो जुल्म उत्तर भारतीय समाज पर किए हैं, वह अभी भी तरोताजा हैं, और इसे हम ताउम्र भूलने वाले नहीं। महज लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ऐसे समाज कंटको को अपने पाले में मिलाने वाली भाजपा के मंसूबों को उत्तर भारतीय समाज कभी भी सफल नहीं होने देगा। गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के भाजपा को समर्थन दिए जाने के बाद भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है, और अब पार्टी में भगदड़ का माहौल है। मीरा-भायंदर में भी भाजपा के फायरब्रांड नेता बृजेश तिवारी के पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बड़ी तादाद में उत्तर भारतीयों के भी भाजपा छोड़ने की होड़ लग गई है। शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृजेश तिवारी और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि बृजेश तिवारी को शिवसेना यूबीटी में शामिल करने में मीरा-भायंदर जिला सचिव राजेश सिंह सोमवंशी की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के नेता और ठाणे लोकसभा सीट से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार राजन विचारे, विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे, मीरा-भायंदर संपर्क प्रमुख विनोद घोसालकर, जिला प्रमुख प्रभाकर म्हात्रे, उप जिला प्रमुख लक्ष्मण जंगम, सचिव राजेश सिंह सोमवंशी समेत तमाम शिवसैनिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

बदलाव की हवा
राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
वैशाली सावंत ने किया पल्लवी ध्वनि मुद्रण कक्ष का उद्घाटन
माता-पिता की सेवा किए बिना श्राद्ध का कोई अर्थ नही – राजन महाराज
डॉ देवेंद्र चतुर्वेदी और डॉ वर्तिका चतुर्वेदी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया रिटायर्ड एडीओ शिवप्रसाद दुबे का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया रिटायर्ड एडीओ शिवप्रसाद दुबे का सम्मान
Next Article मनपा के तीन आदर्श मुख्याध्यापकों का किया गया सम्मान मनपा के तीन आदर्श मुख्याध्यापकों का किया गया सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up