जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, तरहटी मंडल मंडल द्वारा लाल का पूरा में चौपाल लगाकर मोदी सरकार 2 के लाभार्थियों से संवाद किया गया,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव लि. के निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी,368 मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा महिला मोर्चा की प्रभारी सुमन द्विवेदी,भाजपा नेता अजय कुमार तिवारी,मंडल महामंत्री भरत तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी (कल्लू भईया), क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण मिश्रा समेत सैकड़ो की संख्या में लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे, चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार लाने एवं मोदी जी को मिशन 400 के संकल्प को दोहराया गया, जौनपुर से भाजपा प्रत्यासी कृपा शंकर सिँह क़ो प्रचंड मतो से जिताने का सभी महिलाओ ने संकल्प लिया, कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्र ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *