जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए अपना पूर्वांचल महासंघ ने पूरी ताकत लगा दी है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे के नेतृत्व में कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। कृपाशंकर सिंह महासंघ के संरक्षक भी हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। एड. अशोक दुबे के अनुसार जौनपुर के विकास का संकल्प लेकर चुनाव लड़ रहे कृपाशंकर सिंह रिकॉर्ड मतों के साथ विजई होंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर में विकास का नया दौर शुरू होने जा रहा है। आज उनके साथ महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सचिव भवन निर्माता राधेश्याम यादव ने शंभूगंज बाजार में वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अम्बरीष दुबे ने बदलापुर क्षेत्र में कई लोगों से संपर्क कर कमल का बटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ मुंबई के उद्योगपति राधेश्याम मिश्रा, समाजसेवी ओमप्रकाश पांडे उपस्थित रहे।
कृपाशंकर सिंह की जीत के लिए अपना पूर्वांचल महासंघ ने झोंकी ताकत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
- “निश्चित तौर से राहुल गांधी का हनुमान हूं, जहाँ कहेंगे लंका दहन कर दूंगा” – अजय राय
- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच’—अभिजीत दीपके का ऐलान, अमित शाह को चेतावनी- 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई तो अबकी तेरा इस्तीफा होगा
- जौनपुर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प : कृपाशंकर सिंह
- 2027 चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की छुट्टी, प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
