By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वरिष्ठ हिंदी भाषी कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय ने दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > वरिष्ठ हिंदी भाषी कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र

वरिष्ठ हिंदी भाषी कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय ने दिया इस्तीफा

Akhand Rashtra
Last updated: May 25, 2024 6:07 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
वरिष्ठ हिंदी भाषी कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय ने दिया इस्तीफा
SHARE

मुंबई। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा मुंबई कांग्रेस के पूर्व महासचिव विश्वबंधु राय ने कांग्रेस के सभी पदों तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे भावुक पत्र में विश्वबंधु राय ने तमाम गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने पिछले दो दशक में जिला स्तर के पद से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करते हुए मुंबई प्रदेश महासचिव और एआईसीसी सदस्य के तौर पर पार्टी की सेवा की है। लेकिन अब इस पार्टी में तमाम ऐसे कारण हैं, जिससे एक दिन भी रहना नामुमकिन है। लिहाजा मैं पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र में उन्होंने कहा है कि दिल्ली में डेरा जमाये हुए जनाधार विहीन नेताओं ने पार्टी को कमजोर किया है। कांग्रेस पार्टी के सीडब्ल्यूसी के अधिकांश सदस्य लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर सदस्य चुनाव हार जाएंगे। ऐसे पदाधिकारी देशभर के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को क्या भविष्य दे सकते हैं ? खड़गे को आड़े हाथों लेते हुए राय ने कहा है कि आप भी अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा लगता है कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी में दक्षिण भारतीय और अपने जाति समुदाय को विशेष प्राथमिकता देना चाहते हैं। कृपया मेरी बातों का गंभीरता से समीक्षा करें। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा का मुख्य कारण शिवसेना यूबीटी के सामने घुटने टेकना है। विपक्ष के तौर पर सबसे ज्यादा विधायक कांग्रेस में हैं। फिर भी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस की क्षमता का अपमान किया है। हमें जानबूझकर हारनेवाली सीट दी गई है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं के आगे घुटने टेक दिए हैं। वरिष्ठ हिंदी भाषी कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय ने कहा है कि मुंबई कांग्रेस में कई वर्षों से ब्लॉक अध्यक्षों की नवनियुक्ति नहीं हुई है। पुराने ब्लॉक अध्यक्षों ने वार्ड कमेटी तक का गठन नहीं किया है। मुंबई कांग्रेस की महिला – युवा व अल्पसंख्यक इकाई की हालत और भी खस्ता है। इन फ्रंटल इकाईयों में कोई पद नहीं स्वीकार कर रहा है। केंद्रीय समिति से प्रभारी बनकर आने वाले नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करते हैं। वर्तमान के पदाधिकारी मराठी व हिंदी भाषा को समझ भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस के लिए कार्य करने वाले हर एक कार्यकर्ता का भविष्य अंधेरे में हैं। हिंदू नेताओं की खासतौर पर उपेक्षा की जा रही है। हिंदुओं से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेतागण चुप्पी साध लेते हैं। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा है कि क्या हिंदुओं की सुरक्षा व समस्याएं राष्ट्रहित का प्रश्न नहीं है। क्या पार्टी हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ हिंदू नेताओं को चुप रहने की हिदायत दे रखी है। विश्वबंधु राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले कई वर्षों से पूर्व अध्यक्ष व आप को कई पत्र लिख चुका हूं। आप लोगों के द्वारा मेरे समाधान के लिए एक जवाब भी नहीं भेजा जाता है। यह आप लोगों के अहंकार व लापरवाही का नतीजा है कि आज मैंने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी महायुती सरकार – विधायक सुशील सिंह
लखनऊ के दो साहित्यकारों के सम्मान में काव्यसृजन की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
श्री अटल सेवा सम्मान से सम्मानित हुए रामकेश यादव
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान
अपराध शाखा क्रमांक 3 पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मतदान के ठीक पहले बसपा नेता राकेश मिश्र ने थामा भाजपा का दामन मतदान के ठीक पहले बसपा नेता राकेश मिश्र ने थामा भाजपा का दामन
Next Article सामाजिक समरसता का संदेश देता राधेश्याम की चाय की दुकान सामाजिक समरसता का संदेश देता राधेश्याम की चाय की दुकान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up