By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह धूमधाम के साथ संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह धूमधाम के साथ संपन्न
ताज़ा ख़बरें

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: May 31, 2024 2:58 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह धूमधाम के साथ संपन्न
SHARE

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र पंचायत अंतर्गत (निस्फी फत्तूपुर ) भिखारीपुर सुरेंद्र प्रसाद पांडेय के आवास पर 17 मई से 23 मई तक जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज (हरिहरानंद) जी के श्रीमुख से भव्य भागवत कथा का श्रवण करने का पुण्य क्षेत्र के हजारों लोगो ने प्राप्त किया! सुरेंद्र प्रसाद पांडेय महेंद्र प्रसाद पांडेय,डा.नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, बिरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय समेत पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत पाण्डेय, समाजसेवी रामलखन पाण्डेय भागवत के दिव्य आयोजन मे पूरी तरह से सक्रिय रहे! भागवत ज्ञानयज्ञ मे 17 मई क़ो भव्य शोभायात्रा जिसमे हाथी, घोड़े, हजारों की संख्या मे नारी शक्ति कलश लिये विशाल रथ पर सवार श्रद्धेय हरि प्रपन्नाचार्य और उनके दर्जनों शिष्य पूरे परिसर क़ो भागवतमय बना दिये, कपिल परीक्षित जन्म सुकदेव आगमन, कपिलोपाख्यान,ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र,वामनावतार,रामावतार,गजेंद्र उद्धार, श्रीकृष्णजन्म,श्रीं कृष्णलीला, माखनचोरी, गोवर्धनपूजा, रुक्मणि विवाह, सुदामाचरित, द्वारिकाधीश लीला,अवधूतोपाख्यान, कालिधर्म, कथा विश्राम 23 मई क़ो हुई! भागवत कथा के पश्चात सातदिवशीय शतचंडी यज्ञ एवं जगन्नाथ जी के हवन का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर पाण्डेय परिवार के कुलगुरु आचार्य वेंकटेश (अयोध्या ) उपस्थित रहे! मुंबई से आये मुकेश त्रिपाठी एवं दीपक सुहाना ने सुमधुर संगीत की शमा बाँधी, सत्यम मिश्रा की संगत पर हजारों संगीत प्रेमियों ने आनंद लिया! सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ के इस पुण्यशाली समारोह मे राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व एड.अध्यक्ष संजय तिवारी, सहकार भारती के जिला महामंत्री भोलानाथ मिश्रा,डिगूरसराय कोट के विमल प्रताप सिँह, समाजसेवी त्रिलोचल बनकटा,भाजपा मंडल महामंत्री भरत तिवारी, विश्वहिंदू परिषद के विश्वम्भर दुबे,अमित दुबे,समाजसेवी रामबली मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामकिँकर पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय, ग्राम प्रधान तरहटी चंद्रेश गुप्ता,प्रधान भिखारीपुर सुनिल यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा बृजेश तिवारी (कल्लू ), समाजसेवक पप्पू मिश्रा (बनकटा),भारतीय चेतना संघ के महामंत्री हरसू प्रसाद तिवारी, मुगरा बादशाहपुर ठाणे के उपनिरिक्षक राजेंद्र प्रसाद,कृष्णमणि शुक्ला (मुंबई ),राजकपूर तिवारी, राजदेव तिवारी सम्पादक भायंदर सत्ता,एड. अनिल नरेंद्र उपाध्याय,राजकुमार पाण्डेय,युवानेता राजेश पाण्डेय (रज्जन), अमित पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे!कार्यक्रम मे आये मेहमानों, भागवत प्रेमियों का बहुमान महेंद्र प्रसाद पाण्डेय एवं डा. नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने किया, हजारों की संख्या मे भागवत ज्ञान यज्ञ के पश्चात महाप्रसाद का लाभ लिया, मुंबई से आये मुकेश त्रिपाठी, दीपक सुहाना (छोटका खेसारी) सत्यम मिश्रा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से आये सभी संगीत एवं भजन प्रेमियों क़ो भाव विभोर किया।

आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’
वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे
सफाई कर्मी के दो बच्चों ने किया जनपद का नाम रोशन
आधा दर्जन पुरूषों ने करायी नसबन्दी | akhandrashtra
गांधी या सुभाष? आज़ादी का असली हीरो कौन?
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आचार संहिता होने के बावजूद नवी मुंबई मनपा में 50 करोड़ का कार्य आवंटित आचार संहिता होने के बावजूद नवी मुंबई मनपा में 50 करोड़ का कार्य आवंटित
Next Article इंडियन महिला हॉकी टीम से मिलकर डॉ. मंजू लोढ़ा ने बढ़ाया हौसला इंडियन महिला हॉकी टीम से मिलकर डॉ. मंजू लोढ़ा ने बढ़ाया हौसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up