मुंबई। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री प्राप्त विश्व विख्यात भजन गायक पंडित अनूप जलोटा ने शिवाजी पार्क,दादर स्थित अपने आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रख्यात गायक पंडित अजय पोहनकर के साथ पिछले दिनों राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार पाने वाले संगीत नाटक अकादमी से जुड़े चार बड़े कलाकारों का सम्मान किया। श्री जलोटा द्वारा सम्मानित किए गए संगीत की दुनिया से जुड़े चार बड़े कलाकारों में पंडित पंडित कालीनाथ मिश्रा, पंडित नीलाद्री कुमार, विदुषी देवकी पंडित तथा डॉ. शैलेश श्रीवास्तव का समावेश रहा। इस अवसर पर बोलते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि संगीत की दुनिया से जुड़े चार महारथियों का सम्मान करना मेरे लिए गर्व की बात है। सम्मान पाने वाले सभी लोगों ने अनूप जलोटा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *