By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न
महाराष्ट्र

प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न

Akhand Rashtra
Last updated: July 1, 2024 3:30 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। प्रतापगढ़ परिवार द्वारा मुंबई के सायन स्थिति पेनिनसुला होटल में सिर्फ प्रतापगढ़ वालों का पांचवां परिचय एवं स्नेह सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। डाक्टर अमर डी.मिश्र के मार्गदर्शन एवं चंदीपुर धाम के संचालक अरुण मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस समारोह में मुंबई,ठाणे, कल्याण, मीरा-भाईंदर, डोंबिवली,नवी मुंबई, पालघर में रहने वाले प्रतापगढ़ के सामान्य से लेकर, उद्योगपति, अफसर, साहित्यकार, पत्रकार,सभी क्षेत्र के लोगों भारी उपस्थिति रही। इससे पूर्व प्रथम और द्वितीय सम्मेलन डाक्टर अमर मिश्र, तृतीय सम्मेलन एड्.विनय दूबे व अरविंद शुक्ला,चौथा सम्मेलन दिनेश त्रिपाठी ने संयोजित किया था। पांचवें सम्मेलन के अध्यक्ष पूर्व आयुक्त पं. के.एस. मिश्र ने प्रतापगढ़ की तमाम विभूतियों और गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘प्रतापगढ़ के ही हास्य कवि सुरेश मिश्र हैं जिन्हें इस वर्ष का हिंदी राज्य साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान ‘साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता जीवन गौरव पुरस्कार’ प्रदान किया गया और इनकी लिखी दो कविताएं ‘नदी की पुकार’ और ‘मां बाप से बढ़कर कोई भगवान नहीं है’ महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड पुणे के पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं इसलिए ऐसे लोगों का प्रतापगढ़ परिवार की तरफ़ से विशेष सम्मान होना चाहिए।’ मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे आईएएस योगेश मिश्र, पं. बृजेश पांडेय ने प्रतापगढ़ की समस्याओं का जिक्र किया,साथ ही मुंबई तथा उपनगरों में रहने वाले बहुत सारे अन्य प्रतिष्ठित लोगों को भी जोड़ने का आवाहन किया। मंच से एड्.बद्रीप्रसाद पांडेय ,विजय पंडित, पंकज मिश्र, वी.के. मिश्र, सुनील दामोदर दूबे ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रतापगढ़ के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का मिशन चला रहे मार्गदर्शक डाक्टर अमर मिश्र ने प्रतापगढ़ परिवार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तो मातृ भक्ति के अनन्य उपासक, मुख्य संयोजक अरुण मिश्र ने चंदीपुर धाम और अपनी स्वर्गीय माता को याद कर भावुक विचार व्यक्त किया। संपूर्ण समारोह का संचालन हास्य कवि सुरेश ने किया और उन्होंने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। इससे पहले दीपक सुहाना और मुकेश त्रिपाठी की टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। पांचवें सम्मेलन में प्रतापगढ़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी उपस्थित लोगों का अरुण मिश्र ने गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित दिनेश त्रिपाठी, लक्ष्मण द्विवेदी, संदीप शुक्ला,दुर्गेश पांडेय,एड. रमेश त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, अनिल बारी, के.के तिवारी, महेंद्र तिवारी, भोला गिरी, लालजी यादव, मुन्ना पांडेय, पवन शुक्ला अरविंद शुक्ला,राजेश मिश्र, संतोष पाण्डेय, एड्.विनय दूबे, प्रदीप मिश्र, आनंद पांडेय, राजेश्वर दूबे, दिनेश दूबे,पवन पांडेय, रितेश्वर मिश्र सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न

You Might Also Like

डॉ योगेश दुबे की याचिका का इंपैक्ट
सुरक्षा के लिए खतरा बनी अनाधिकृत दरगाह को तोड़ने का आदेश
संगीत साहित्य मंच की शतकीय कविगोष्ठी अर्धशतक कवियों द्वारा संपन्न
स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र मोहिते का किया गया अभिनंदन
पूर्वांचल विकास परिवार ने किया शिवपूजन पांडे का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राज्यपाल रमेश बैस ने किया वाग्धारा कला महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया वाग्धारा कला महोत्सव का उद्घाटन
Next Article सरजू देई ने अपने पुत्र के साथ 50 पौधे लगाकर लोगों को किया प्रेरित सरजू देई ने अपने पुत्र के साथ 50 पौधे लगाकर लोगों को किया प्रेरित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up