मुंबई। महिलाओं को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और उनकी आर्थिक आजादी को बढ़ाने की दिशा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा चलाई जा रही, लाडली बहना योजना का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। मागाठाणे विधानसभा के लोकप्रिय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे सभी पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयत्नशील है। आज उन्होंने शाखा क्रमांक 4 में उपस्थित रहकर फॉर्म भरने वालों को निर्देश दिया कि कोई भी महिला इस योजना से वंचित न रहने पाए। योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिला विभाग प्रमुख मीनाताई पानमंद, शाखाप्रमुख संतोष शिंदे, कार्यालय प्रमुख जगदीश त्रिवेदी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विधायक प्रकाश सुर्वे ने लाडली बहना योजना के लिए की मुख्यमंत्री की सराहना

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- महावीर सिंह वीर के सम्मान में आयोजित हुई कविगोष्ठी
- श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रचार गाड़ी को किया रवाना
- राजपुरोहित समाज एवं छत्तीस कौम की तरफ से एड.रवि व्यास का सम्मान
- अदिति मनोविकास केंद्र, जौनपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
- राहुल गांधी का नया आह्वान: “ये वो भारत नहीं जो हम चाहते हैं” – सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
