कल्याण। यशोदा हाल, कल्याण में 25 जुलाई को स्काउट गाइड स्थानिक संस्था की स्काउट गाइड विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर गौरव किया गया। इस सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने की और इस अवसर पर संस्था के बहुतांश सभासद उपस्थित थे।इस अवसर पर संस्था के सचिव दिलीप तड़वी का ओक हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक नियुक्त होने के उपलक्ष्य में और संस्था के कोषाध्यक्ष बालासाहेब भोसले का म्हारालेश्वर विद्यालय से सेवा निवृत्त होने के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया।आभार प्रदर्शन संस्था के स्काउट मास्टर शशिकांत पाटिल ने किया।
भारत स्काउट गाइड स्थानिक संस्था की विद्यार्थी गौरव सभा सम्पन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- महावीर सिंह वीर के सम्मान में आयोजित हुई कविगोष्ठी
- श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रचार गाड़ी को किया रवाना
- राजपुरोहित समाज एवं छत्तीस कौम की तरफ से एड.रवि व्यास का सम्मान
- अदिति मनोविकास केंद्र, जौनपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
- राहुल गांधी का नया आह्वान: “ये वो भारत नहीं जो हम चाहते हैं” – सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
