ठाणे। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान शनिवार, रविवार दिनांक 27 एवं 28 जुलाई 2024 को आनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।मंच का सुंदर संचालन सीमा नयन एवं योगेश बहुगुणा योगी ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में द्वारका नई दिल्ली से संजीव कुमार ने शनिवार एकल काव्यपाठ किया तथा रविवार नैनीताल से पुष्पलता जोशी,नवी मुंबई से डी एम गुप्ता, यमुना नगर से सुषमा वोहरा तथा झारखंड से कल्पना केशर मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्ती ने किया तथा विषेश सहयोग राष्ट्रीय संरक्षिका ममता हीर,सीमा नयन, धीरेन्द्र वर्मा धीर,ममता सिंह अनिका, दिवाकर सिंह प्रबल का रहा।अंत में संस्था ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *