मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में विगत सप्ताह से देश के नाम पैगाम, स्वरांजलि वीडियो ऑडियो,एक पेड़ भारत मां के नाम,घर-घर तिरंगा तथा तथा शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को एक शाम शहीदों के नाम संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी रहे।संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी प्रोफेसर विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन ममता राजपूत हीर,सीमा पाण्डेय नयन,योगेश बहुगुणा योगी, नूतन सिंह कनक आदि ने की।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था के पदाधिकारियों ने बारी बारी से किया। आमंत्रित साहित्यकारों में अंशु जैन, सुषमा बोहरा,सुषमा शर्मा,सविता शर्मा,किरण देवी,विक्रम वितुल,पूर्णिमा सुमन,अखिलेश कुमार मिश्रा दाऊ, सत्यभामा सिंह, सुनीता त्रिपाठी नीतू, मीनाक्षी राजपूरोहित,मंजू कोशरिया, मीरा कनौजिया, भयंकर बोस, संजीव भटनागर,रामकरण सोनी,भोला सागर, नवनीत दुबे,लालू राम बैरवा,सुनील कुमार,कला गुरु,नूतन सिंह कनक, मुकेश कुमार सोनकर,हिम्मत चौरडिया,बृज व्यास,डॉ शरद नारायण खरे,प्रवीण कुमार प्रेमी,नरसिंह हैरान जौनपुरी,अनामिका तिवारी,अनामिका वैश्य ऐना,तरुण रस्तोगी,अरुणेश सक्सेना,ब्राह्मणी वीणा साहित्यकार, डीएन झा,डॉ हर्ष माथुर, बृजभूषण सिंह, मुनव्वर अली ताज़,राजश्री सिंह, विनोद कुमार वर्मा एवं मनोज मानव आदि ने अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर देश भक्ति गीतों को सुना कर सभी को गौरवान्वित किया।अंत में प्रोफेसर विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *