By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: BMC शिक्षक शशिकुमार चौबे का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > BMC शिक्षक शशिकुमार चौबे का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
महाराष्ट्रराज्य

BMC शिक्षक शशिकुमार चौबे का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 21, 2024 1:23 pm
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
BMC शिक्षक शशिकुमार चौबे का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। वाकोला मनपा‌ उ. प्रा. हिंदी शाला क्र. 01, सांताक्रुज़ (पूर्व), मुंबई के खुले प्रांगण में औपचारिक शैक्षिक सेवा-संपूर्ति के तत्त्वावधान में इसी विद्यालय के आदर्श शिक्षक शशिकुमार चौबे के अभिनंदनार्थ पूर्व शिक्षा निरीक्षिका श्रीमती रेशमा जेधिया की अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।अतिथियों के परिचय और स्वागत के पश्चात वक्तव्यों की शृंखला प्रारंभ हुई। समारोह में‌ अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व शिक्षा निरीक्षक श्रीमती रजनी विधलान ,गिरिजाशंकर त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाध्यापक) , पूर्व प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह प्रधानाध्यापक ड नागेश पाण्डेय आदि मान्यवरों ने शशिकुमार चौबे के प्रेरणा‌दायी व्यक्तित्व के सभी पक्षों पर बारी-बारी से प्रकाश डाला। इस पुनीत अवसर पर विराजमान गौरव मूर्ति के चाचा कैलाश नाथ चौबे, कपिलदेव चौबे, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अशोक जैसवाल, श्रीमती सुनीता बालशंकर, शिवशंकर यादव जैसे गणमान्य विभूतियों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं उदार वाणी से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के केंद्र बिंदु चौबे ने अपने संक्षिप्त परंतु सारगर्भित वक्तव्य में अपनी प्रगति के लिए परिवार, समाज और राष्ट्र से मिली उत्प्रेरणा को उत्तरदायी माना और सबके प्रति आभार व्यक्त किया। वाकोला मनपा उ. प्रा. हिंदी शाला क्र. 01 की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्नेहा लाघवे ने‌ शाला परिवार के सभी सदस्यों के साथ शशि कुमार चौबे तथा उनके वाम पक्ष में विराजमान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता‌ का संयुक्त रूप से अभिनंदन किया और अपने वक्तव्य में‌ श्री चौबे की उल्लेखनीय कृतियों एवं व्यवहार में परिलक्षित अप्रतिम आत्मीयता का मनमोहक चित्रण किया। विद्यालय के आदर्श शिक्षक अच्छे लाल पाठक ने शाला-परिवार द्वारा तैयार किए गए अभिनंदन पत्र का मनमोहक वाचन किया। कार्यक्रम के सारांश के रूप में दिए गए शिक्षाप्रद अध्यक्षीय भाषण से समारोह अपने गंतव्य पर पहुँचा। वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र यादव ने मंच का सुंदर संचालन किया। श्रोता के रूप में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों ने सभी वक्तव्यों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। राष्ट्रगीत की ध्वनि के साथ अविस्मरणीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

You Might Also Like

आयुष्मान भारत कार्ड के साथ मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
भोपाल में 5 दिवसीय इन-सर्विस वोकेशनल ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 120 ट्रेनर सम्मानित
बीएमसी के सी-वार्ड में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस
*हैरान करने वाली घटना! पिता बिहार में मौलवी, उसी का बेटा मेरठ के मंदिर में पुजारी।*
कृपाशंकर त्रिपाठी, मंगरु और महंगू के पेंशन हुए बहाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने दिव्यांगों संग मनाया दीपावली स्नेह सम्मलेन नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने दिव्यांगों संग मनाया दीपावली स्नेह सम्मलेन
Next Article डॉ.आर.ए.तिवारी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में जलशोधन संयंत्र की स्थापना डॉ.आर.ए.तिवारी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में जलशोधन संयंत्र की स्थापना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up