मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई मनपा ने जानकारी दी है कि पिछले 5 साल में 2360 करोड़ की फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तोड़ दी गई है। इसमें BEST को बोनस देने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट को 6 बार पहले तोड़ा गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई मनपा से पिछले 5 वर्षों में फिक्स्ड डिपॉजिट को शीघ्र समाप्त करने की जानकारी मांगी थी। मनपा के उप मुख्य लेखाकार (राजस्व 2) ने अनिल गलगली को 8 फिक्स्ड डिपॉजिट की सूची दी जो समय से पहले टूट गई थीं। 2360 करोड़ 20 लाख 19 हजार रुपये टूटे हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम है।

कर्मचारियों के लिए तोड़ी गई 645.20 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट

गणेशोत्सव उत्सव से पहले कर्मचारियों के पेंशन धारकों के अगस्त का वेतन/पेंशन बोनस का भुगतान करने के लिए 29 अगस्त 2022 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 645,20,07,000 रु.करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट रकम तोड़ी गई।

एमएमआरडीए को 949.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया

एमएमआरडीए को सब्सिडी देने के लिए 15 मार्च 2024 को भारतीय स्टेट बैंक में 949,50,00,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रकम तोड़कर दी गई।

BEST को 756.50 करोड़ का भुगतान किया गया

वर्ष 2019-2020 में 19 अगस्त 2019 को 250 करोड़ और की 113 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट को बेस्ट को सब्सिडी देने के लिए तोड़ा गई। 21 अगस्त 2019 को सब्सिडी देने के लिए 115 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट को फिर से तोड़ दिया गया। सभी फिक्स्ड डिपॉजिट भारतीय स्टेट बैंक में थे। वर्ष 2022-23 के 25 मार्च को क्रमशः 100 करोड़, 92.06 करोड़ और 87.06 करोड़ की 3 फिक्स्ड डिपॉजिट को एक ही दिन में तोड़े गए। सभी फिक्स्ड डिपॉजिट भारतीय स्टेट बैंक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *