मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय पर आज सिंगरामऊ रियासत के राजा स्व. हरपाल सिंह के प्रपौत्र मृगेंद्र सिंह उर्फ शिव बाबा का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मछली शहर,जौनपुर के पूर्व सांसद बीपी सरोज, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा भाजपा के मुंबई प्रदेश मंत्री दीपक सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सिंगरामऊ रियासत हमेशा से जनकल्याण और न्याय के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मृगेंद्र सिंह के पिता कुंवर जय सिंह ने गोला फेंक स्पर्धा में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इनके दादा कुंवर श्रीपाल सिंह, लोकप्रियता की ताकत पर लगातार तीन बार जनसंघ के विधायक रहे। इनका पूरा परिवार विनम्रता की अद्भुत मिसाल है। मृगेंद्र सिंह ने जन्मदिन पर प्राप्त सम्मान के लिए कृपाशंकर सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको लोकसभा में ना भेजना जौनपुर का दुर्भाग्य रहा। आप सांसद होते तो जौनपुर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाती।
सिंगरामऊ रियासत हमेशा से जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा – कृपाशंकर सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
