लखनऊ। बदलापुर तहसील के कई प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने के लिए, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकरण संख्या 1160, के एक प्रतिनिधिमंडल ने, प्रदेश महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में बदलापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिलकर आभार जताया। विधायक ने शिक्षक प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वे प्राथमिक विद्यालयों तथा प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राय साहब यादव, प्रवीण यादव उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र का जताया आभार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
