By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सनातन विरोधियों की बुरी नजर लगने से घटी दुर्घटना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सनातन विरोधियों की बुरी नजर लगने से घटी दुर्घटना
उत्तर प्रदेशराज्य

सनातन विरोधियों की बुरी नजर लगने से घटी दुर्घटना

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 6, 2025 3:46 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
सनातन विरोधियों की बुरी नजर लगने से घटी दुर्घटना
SHARE

अपनी भाषा चुने।

प्रयागराज भगदड़ को लेकर विपक्ष पर बरसे राहुल सिंह

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ मेले में भगदड़ को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह आज बेहद आक्रोशित दिखाई पड़े।उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन और हिन्दू विरोधियों की साजिश करार देते हुए बोले कि हिंदुत्व मेला को बुरी नजर लग गई जिसके कारण हिंदू श्रद्धालुओं को अप्रिय घटना के भेंट चढ़ना पड़ा। उन्होने आगे कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं, मेरा ये मानना है कि जितना विरोधी पक्ष है, वह सभी सनातन विरोधी हैं ,जिसके कारण इनकी बुरी नजर इस भव्य और दिव्य आयोजन पर लग गई। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है, जो हिंदू विरोधी है, उनकी बुरी नजर हमारे महाकुंभ पर लग गई, इस लिए ऐसी अप्रिय दुर्घटना घटी”। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कुप्रबंधन और बेइंतजामी वाले बयान पर राहुल सिंह ने कहा कि जिसके परनाना नेहरू और कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह पर महाकुंभ में मारे गए सैकड़ों सनातनियों की मृत्यु का दाग हो, जिसकी दादी का दामन साधू संतों को मरवाने जैसे महापाप से रक्तरंजित हो, ऐसे में उन्हें महाकुंभ में आकर अपना और अपने पुर्वजों का पाप धोना चाहिए न कि बेहूदा बातें करनी चाहिए। उन्होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि जिसके पिता द्वारा भगवान राम के सेवकों की हत्या कराई गई, जिसके कार्यकाल में हुए हिन्दू समाज के आस्था का प्रतीक कुंभ मेले का प्रभारी मंत्री एक मुल्ले आज़म खान को बनाया गया था, जिसमें भी दर्जनों श्रृद्धालुओं की मौत हुई वह पहले अपने और अपने पिता के कुकृत्यों के लिए हिन्दू समाज से क्षमा मांगे। सरकार द्वारा मृतकों के सही आंकड़े छुपाने के आरोप का जबाव देते हुए राहुल सिंह ने कहा कि यह कहना कि सही आंकड़े नहीं दिए गए, गलत है। प्रशासन ने भी आंकड़े दिए और सरकार ने भी आंकड़े सबके सामने रखा। घटना दुखद थी। इससे हर कोई दुखी है। मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने मिलकर तत्काल घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जबकि उस दिन करोड़ों लोग प्रयागराज में थे। सनातन धर्म विरोधी और सपा और कांग्रेस दोनों दल चाहते थे कि बड़ा हादसा हो जाए। सरकार की पहली प्राथमिकता थी कि किसी भी स्थिति में एक भी हादसा न होने पाए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से यह घटना घटित हुई। प्रशासन व संबंधित संस्थाओं ने क्विक रिस्पांस से कार्य किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कुछ लोग हादसे का शिकार हुए, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि
घायल भी कह रहे कि व्यवस्था में कोई खामी नहीं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घायलों का समुचित उपचार कराया गया। कुछ घायल प्रयागराज मेडिकल कॉलेज अभी भी में हैं, शेष अपने परिवार में जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रशासन के सभी लोगों के साथ बैठक की गई। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में भर्ती लोगों से मैंने भी मुलाकात की वे सभी कह रहे थे कि व्यवस्था में किसी प्रकार की खामी नहीं थी। जिसके उपरांत मैने अपने संगठन के हजारों स्वयं सेवकों को भी कुंभ मेला में सहयोग के लिए लगाया है।

You Might Also Like

डॉ. वागीश को अयोध्या में मिलेगा स्वस्थ भारत सारथी सम्मान
मुंबई पुलिस में 12,899 पद रिक्त
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की 495 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न
स्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहते ही मनबढ़ो ने महिला और उसके रिश्तेदार को लाठी डंडे से पीटकर कर दिया घायल।
कृषि रक्षा अधिकारी के माध्यम से कृषकों के लिया चलाया गया जागरूकता अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस उत्पीड़न को लेकर पीड़ित के पक्ष में उतरी हिन्दू महासभा त्रिदंडी। पुलिस उत्पीड़न को लेकर पीड़ित के पक्ष में उतरी हिन्दू महासभा त्रिदंडी।
Next Article तुष्टि दर्शन के कारण ही….! तुष्टि दर्शन के कारण ही….!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up