भायंदर। एकात्म मानववाद की विचारधारा का संदेश देने वाले भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भायंदर पश्चिम स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विधानसभा प्रमुख एड रवि व्यास ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता और स्वर्णिम विकास को लेकर पंडित जी का एक सुनहरा सपना था। अंत्योदय को लेकर उनकी विचारधारा पर आधारित अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे प्रखर राष्ट्रवादी तथा हिंदुत्व चेतना के सजग प्रहरी रहे। उनके आदर्शों और विचारधारा पर चलकर हम सर्वशक्तिमान समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा ) पांडे, नगरसेवक विजय राय,सुरेश खंडेवाल,राजीव प्रियदर्शी, महेंद्र मौर्या,संग्राम सिंह,सूरजभान गौड़, सजीव चव्हाण,निरंजन मौर, महेंद्र गुज्जर, विट्ठल नावंदर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करें–एड.रवि व्यास

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
