मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना के अनुरूप मुंबई महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से मुंबई महानगर पालिका द्वारा नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का लोकार्पण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया।मुंबई के धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज सागर तट मार्ग स्थित टाटा गार्डन के पास इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का निर्माण किया गया है। कोस्टल रोड के पास भूला भाई देसाई रोड पर स्थित इस नवनिर्मित चौक के पास वहॉं के ट्रैफिक आइलैंड का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस चौक के लोकार्पण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त भूषण गगरानी और लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ मंजू लोढ़ा के अलावा पंडित उपाध्याय जी के परिवार से विनोद शुक्ला, अतुल जैन, जापान और श्रीलंका के वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आकर्षक रेखाचित्र प्रतिमा लगाई गई है, जिसमें उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं और योगदान की जानकारी दी गई है। लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ मंजू लोढ़ा ने बताया कि यह चौक उस महानायक को समर्पित है, जिन्होंने दुनिया को एकात्म मानववाद का महत्त्वपूर्ण सिद्धांत दिया और अंत्योदय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर डॉ मंजू लोढ़ा ने निर्माण प्रक्रिया में शामिल विभिन्न श्रमिकों को उपयोगी कपड़े वितरित किये, जिन्हें पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित चौक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
