By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: संगीत साहित्य मंच की 116वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > संगीत साहित्य मंच की 116वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
महाराष्ट्रराज्य

संगीत साहित्य मंच की 116वीं काव्यगोष्ठी संपन्न

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 17, 2025 3:44 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
संगीत साहित्य मंच की 116वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

ठाणे। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक
संस्था संगीत साहित्य मंच द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी इस महीने शनिवार दिनाँक 15 फरवरी 2025 को संस्था के संयोजक रामजीत गुप्ता के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर यादव “कमल” की उपस्थिति तथा श्रीधर मिश्र “आत्मिक ” की अध्यक्षता और उमेश मिश्र प्रभाकर के संचालन मे सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारम्भ सदाशिव चतुर्वेदी “मधुर” द्वारा माँ सरस्वती के चरणों मे वंदना स्वरुप प्रथम पुष्प अर्पित करके किया गया।तत्पश्चात नावाँकुर कवि राकेश त्रिपाठी द्वारा बेरोजगारी पर मौलिक रचना का मधुर कंठ से गायन किया गया।इसके बाद अरुण मिश्र अनुरागी द्वारा होली पर श्रृंगार गीत का सुन्दर गायन किया गया।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए डॉ शरदचंद्र ने पुलवामा आतंकी हमले पर वीर रस की कविता प्रस्तुत किया।अगली कड़ी में वरिष्ठ कवि सुशील शुक्ला नाचीज़ द्वारा शेरो शायरी एवं ग़ज़ल का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया।तदनंतर ओज के कवि राजेश दूबे अल्हड़ असरदार ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कविता सुना कर सबको रोमांचित कर दिया,तत्पश्चात मधुर ने कुम्भमेला 2025 पर “भइया हम कुम्भ नहाइ लीन” अवधी गीत प्रस्तुत किया।गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुये वरिष्ठ कवि ओम प्रकाश सिंह ने अध्यात्म पर सराहनीय गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कुछ देर से शिरकत किये रामप्यारे रघुवंशी ने गाँव और शहर के बीच सामन्जस्य के भाव की सराहनीय कविता प्रस्तुत किया।संस्था के संयोजक राम जीत गुप्ता ने एक होली गीत “रंगों की फुहार” का सुन्दर गायन किया।इसके बाद प्रसिद्ध गज़लकार एन. बी. सिंह नादान ने बेहतरीन अंदाज़ में ग़ज़ल का गायन किया।कार्यक्रम के संचालक उमेश मिश्र ने अपनी कविता के माध्यम से पुलवामा हमले पर जाँबाज वीरों के समर्पित भाव एवं दिल के दर्द का शानदार चित्रण किया।इसके बाद मुख्य अतिथि लालबहादुर यादव ने होली पर समसामयिक रचना विरह गीत का सराहनीय गायन किया।कार्यक्रम के अन्तिम चरण में गोष्ठी के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र “आत्मिक” ने अपनी आध्यात्मिक कविता के माध्यम से सभी का मन मोह लिया तथा गोष्ठी की खूबसूरती को सराहते हुये सभी सहभागियों के विषय में छन्दबद्ध पंक्तियों द्वारा काव्य विवेचना किया।यह विशेषता बहुत ही कम कवियों में देखने को मिलती है कि किसी भी विषय पर त्वरित पंक्तियाँ लिख सके।सच कहूँ तो यह मेरा अपना प्रथम अनुभव रहा।गोष्ठी विशेष रूप से राष्ट्रभक्ति,आध्यात्मिक, सामाजिक तथा श्रृंगार प्रधान कविताओं एवं चर्चाओं का विषय रही।कार्यक्रम के अंत मे सहसंयोजक मधुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और सबका आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।

You Might Also Like

देश की एकता और अखंडता पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे है नरेंद्र मोदी
बीएमसी द्वारा किट नियंत्रण जन जागरण अभियान रैली
एकादशी की पूर्व संध्या पर नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन
प्रधानमंत्री की गारंटी पर दिल्ली की जनता ने किया विश्वास – रवि व्यास
महाकुंभ स्नान बस सेवा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डॉ. आरए तिवारी फाऊंडेशन द्वारा स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डॉ. आरए तिवारी फाऊंडेशन द्वारा स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
Next Article कविताओं के महाकुंभ में श्रीताओं ने लगाई डुबकी कविताओं के महाकुंभ में श्रीताओं ने लगाई डुबकी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up