जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर बाजार में सोमवार को तड़के भोर में एक स्कूटी सवार युवक खड़ी ट्रक में जा घुसी जिससे उसकी मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला मोहल्ला सिपाह निवासी राम प्रताप सेठ उर्फ़ राज 24 वर्ष सोमवार की रात 1 बजे सगाई कार्यक्रम से अपने घर लौट रहा था। विशेषरपुर जौनपुर-शाहगंज हाइवे पर हुंडई कार एजेंसी के सामने खड़े ट्रक में राम प्रताप सेठ (24) स्कूटी लेकर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकियां धाम पुलिस चौकी की पुलिस पहुंच गई। एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करवरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मौत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
