By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अपने बच्चों को दे बेहतरीन परवरिश : मौलाना अबूजर मदनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अपने बच्चों को दे बेहतरीन परवरिश : मौलाना अबूजर मदनी
उत्तर प्रदेशराज्य

अपने बच्चों को दे बेहतरीन परवरिश : मौलाना अबूजर मदनी

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 20, 2025 1:47 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
अपने बच्चों को दे बेहतरीन परवरिश : मौलाना अबूजर मदनी
SHARE

जौनपुर । खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेच्छा गाँव स्थित मदरसा बहरुल उलूम में वार्षिक जलसा और दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज शरफुद्दीन ने की, जबकि संचालन मौलाना मोहम्मद अहमद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद यासीन द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई।

इस दौरान कुरान हिफ्ज़ (याद) करने वाले छात्रों – मोहम्मद राफ़े (पुत्र फ़िरोज़ अहमद) और अब्दुर्रहीम (पुत्र नसरुल्लाह) – को मौलाना अबूजर मदनी, हाफिज़ शरफुद्दीन, मास्टर शमीम अहमद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दस्तार (पगड़ी) पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौलाना अबूजर मदनी ने कहा कि “शिक्षा अल्लाह की पहचान का जरिया है। इंसान शिक्षा के बिना अधूरा है। जिन लोगों ने ज्ञान प्राप्त किया, उन्होंने दुनिया में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। यह अल्लाह की बड़ी नेमत है कि इन बच्चों ने पवित्र कुरान को अपने हृदय में संजो लिया है। कुरान के हर शब्द को पढ़ने पर अल्लाह ने नेकी का वादा किया है। सोचिए, जिसने पूरे कुरान को याद कर लिया और जीवनभर उससे जुड़ा रहा, उसका अल्लाह के यहाँ क्या मुकाम होगा।

उन्होंने आगे कहा कि “यह दुनिया तो आखिरकार खत्म हो जाएगी, लेकिन क़यामत के दिन केवल हमारे अच्छे कर्म ही हमारे काम आएंगे। उस दिन न कोई हमारा साथ देगा और न ही कोई मदद कर पाएगा, सिर्फ हमारे अपने कर्म ही हमारे साथ होंगे। इसलिए हमें इस दुनिया में रहते हुए अपने रब को राज़ी करना चाहिए, नमाज़ की पाबंदी करनी चाहिए, एक-दूसरे के हक़ अदा करने चाहिए और अपनी औलाद की बेहतरीन परवरिश करनी चाहिए ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।”

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

मौलाना याकूब क़ासमी ने कहा कि “कुरान पाक मुक़द्दस पवित्र किताब है, जिसमें क़यामत तक एक हर्फ़ की भी तब्दीली नहीं हो सकती क्योंकि यह लाखों-करोड़ों दिलों में महफूज़ है। वे लोग कितने खुशकिस्मत हैं जिन्होंने अपनी संतान को हाफिज-ए-कुरान बनाया है। कुरान को अल्लाह ने इंसान की रहनुमाई के लिए उतारा है, और जो इसके मुताबिक अपनी जिंदगी गुज़ारेगा, वह दुनिया और आखिरत में कामयाब होगा।”

मौलाना सलाहुद्दीन ने कहा कि “ज्ञान रोशनी है, जिसने इसकी अहमियत को समझा और इसे हासिल किया, वे सफल हुए। जब तक हमारे अंदर ज्ञान प्राप्त करने का जज़्बा नहीं होगा, हम इसकी कीमत नहीं समझ पाएंगे। हदीस मे है ‘तुममें सबसे बेहतर वह है जो कुरान को सीखे और सिखाए।’ सोचिए, ज्ञान रखने वालों का कितना ऊँचा मक़ाम है! इसलिए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि दुनिया की तमाम कठिनाइयों को सहकर भी हम अपने नौनिहालों को शिक्षा दिलाएंगे।

इस मौके पर मास्टर शमीम अहमद, मौलाना नवेद अहमद, मास्टर फैज़ अहमद, सक़लैन, हाफिज़ सलमान, नासिर, अदनान समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

IBPS की अनुचित प्रणाली: पारदर्शिता की मांग
डॉ मंजू लोढ़ा कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद की संरक्षक मनोनीत
जौनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई लड़ाई
मानव सेवा मिशन द्वारा तिल गुड़ कार्यक्रम संपन्न
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भारत के विकास के लिए शिक्षा अति आवश्यक: बाबू सिंह कुशवाहा भारत के विकास के लिए शिक्षा अति आवश्यक: बाबू सिंह कुशवाहा
Next Article शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान हुआ राख शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान हुआ राख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up