By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: हास्य व्यंग्य नाटक रासबिहारी टिकट कलेक्टर का मंचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > हास्य व्यंग्य नाटक रासबिहारी टिकट कलेक्टर का मंचन
महाराष्ट्रराज्य

हास्य व्यंग्य नाटक रासबिहारी टिकट कलेक्टर का मंचन

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 4, 2025 3:39 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
हास्य व्यंग्य नाटक रासबिहारी टिकट कलेक्टर का मंचन
SHARE

मुंबई। हास्य व्यंग्य नाटक रासबिहारी टिकट कलेक्टर का यूं तो यह प्रथम प्रदर्शन था मगर अभिनेत्री कामना सिंह चंदेल की तैयारी ज़बरदस्त थी। उन्होंने एक टिकट कलेक्टर के जीवन के कई रोचक और रोमांचक अनुभवों को असरदार तरीक़े से पेश किया। दर्शकों ने उन्हें भरपूर सराहा। रविवार 2 मार्च 2025 को चित्रनगरी संवाद मंच मुम्बई की ओर से मृणालताई हाल, केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, गोरेगांव में आयोजित इस नाटक को देखने के लिए कथाकार सुधा अरोड़ा, डॉ उषा मिश्रा और पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज जैसे प्रतिष्ठित क़लमकार हाल में मौजूद थे। टिकट कलेक्टर के किरदार के अलावा कामना सिंह ने कुछ और चरित्रों को जिस विविधतापूर्ण अंदाज़ में पेश किया वह लाजवाब था। उनके इस हुनर की सबने दिलखोल कर तारीफ़ की। नाटक के कुछ संवाद बड़े अच्छे और चुटीले हैं। सीधा-साधा टीसी जब भी दबंग यात्रियों से पिटता है वह यही कहता है-” ग़लती मेरी ही थी”… उसका यह संवाद दर्शकों के साथ रह जाता है।
प्रस्तुति के बाद इस नाटक पर खुली चर्चा भी हुई। इस नाटक के लेखक अशोक मिश्र ने दर्शकों के सवालों के जवाब दिए। दर्शकों की राय में बिना स्टेज और किसी साज सज्जा के यह नाटक ऐसा प्रभावशाली है तो प्रेक्षा गृह में इसका कमाल देखने लायक होगा।
नाट्य प्रस्तुति के बाद हाल ही में दिवंगत फ़िल्मकार श्याम बेनेगल को याद किया गया। संचालक देवमणि पांडेय ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को रेखांकित किया। कथाकार सुधा अरोड़ा ने कहा कि समांतर सिनेमा की शुरुआत श्याम बेनेगल की ही फ़िल्मों से हुई। अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका आदि फ़िल्मों के हवाले से उन्हें एक अप्रतिम फ़िल्मकार के रूप में याद करते हुए सुधा जी ने कहा कि श्याम बेनेगल ने सिनेमा में ऐसे चरित्र बनाए जो हमारे जहन में हमेशा के लिए महफ़ूज़ रह जाते हैं। श्याम बेनेगल की वेलकम टू सज्जनपुर, समर, वेलडन अब्बा आदि फ़िल्मों के लेखक अशोक मिश्र ने उनसे जुड़े कई बेहतरीन संस्मरण सुनाए। उन्होंने बताया कि दलित अत्याचार पर आधारित फ़िल्म ‘समर’ को बेस्ट फ़िल्म का नेशनल अवार्ड मिला तथा उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवार्ड मिला। मगर आज तक यह फ़िल्म सिनेमा हॉल में प्रदर्शित नहीं हो पाई। अशोक जी के अनुसार श्याम बेनेगल सीधे-सादे मेहनती इंसान थे। उनके काम में सच्चाई थी। उन्हें राजनीति की गहरी समझ थी। वह एक दृष्ट संपन्न व्यक्ति थे। सबसे खुलकर मिलते थे और सबको सम्मान देते थे। वह ऐसे सिद्ध पुरुष थे जिसे कभी ग़ुस्सा नहीं आता था। उनमें कमाल का सेंस आफ ह्यूमर था। यह ह्यूमर उनकी फ़िल्मों में भी नज़र आता है। कवि राजीव रोहित ने श्याम बेनेगल के व्यक्तित्व पर एक बढ़िया कविता सुनाई। कविता पाठ के सत्र में रोशनी किरण, सुमीता केशवा, और दमयंती शर्मा ने सुमधुर गीत सुनाकर माहौल को सरस बना दिया। इस अवसर पर शोभा स्वप्निल, मधुबाला शुक्ल, क्रांति सिंह, प्रज्ञा मिश्र, सविता दत्त, पीयूष पराग, शायर क़मर हाजीपुरी और पत्रकार इरफान सामी मौजूद थे।

You Might Also Like

कालीना विधानसभा को समस्या मुक्त बनाने का संकल्प – अमरजीत सिंह
आदर्श शिक्षक आलोक प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
कंचन यादव के आकस्मिक निधन से शोक की लहर
जौनपुर में आरटीओ वाराणसी ने मारा छापा , खुली पोल, मचा हड़कंप
यूपी में तृतीय स्थान प्राप्त कर राहुल एजुकेशन के छात्र ने किया नाम रोशन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की राष्ट्र निर्माण में होती है अहम भूमिका युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की राष्ट्र निर्माण में होती है अहम भूमिका
Next Article भाजपा की बैठक हुई स्थगित अब रविवार को नहीं होगी बैठक भाजपा की बैठक हुई स्थगित अब रविवार को नहीं होगी बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up